Hindi News Portal
धर्म

आज का राशिफल

आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और 12जून रविवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज रात 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज रात 11 बजकर 59 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा । इसके अलावा आज रवि प्रदोष व्रत है।

विशेष जानकारी ; प्रदोष व्रत (शिव पूजन) , सावित्री व्रत , हिंदू साम्राज्य दिवस

श्री दिवाकर वंदना
प्रातः स्मरामि खलु तत्सवितुर्वरेण्यं रूपं हि मण्डलमृचोऽथ तनुर्यजूंषि सामानि यस्य किरणाः प्रभवादिहेतुं ब्रह्माहरात्मकमलक्ष्यमचिन्त्यरूपम्

भावार्थ : सूर्य का वह प्रशस्त रुप जिसका मण्डल ऋग्वेद, कलेवर यजुर्वेद तथा किरणें सामवेद हैं जो सृष्टि आदि के कारण हैं, ब्रह्मा और शिव के स्वरूप हैं तथा जिनका रुप अचिन्त्य और अलक्ष्य है, प्रातःकाल मैं उनका स्मरण करता हूँ।

मेष : पुरानी मर्मस्पर्शी बातें आपको भावनात्मक रूप से नीरस बना सकती हैं। स्वास्थ्य संबंधी कुछ कठिनाइयां मन को दुखित करेंगी। कुछ पारिवारिक चिंताएं मन में रहेंगी। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।
बृषभ : मन को सकारात्मक दिशा में सक्रिय करते हुए स्वयं को ऊर्जावान बनाए रखें। महत्वपूर्ण दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। अत्याधिक कार्यों के बोझ से मन बोझिल होगा।
मिथुन : मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है।
कर्क : किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव होगा।
सिंह : पूरा दिन अध्यात्मिक कायरें में ब्यतीत होगा। कुछ नये कायरें में ब्यस्तता बढ़ेगी। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। सगे-संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
कन्या : नये कार्यो में संलग्नता से लाभ होगा। अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। कुछ नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलेंगे।
तुला : पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ के आसार बनेंगे। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र के लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी।
वृश्चिक : उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। पुरानी बातों को भूलने की चेष्ठा करें। आलस्य का त्याग करें। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे।
धनु : महत्वपूर्ण स्थिति में अत्याधिक बोलना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। महत्वपूर्ण जगहों पर अपनी वाणी पर संयम रखने की चेष्ठा करें। कोई अप्रत्यासित समाचार अचम्भित कर सकता है।
मकर : निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। राजनीतिज्ञों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार बनेंगे। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असमाजिक तत्वों से दूरी बनायें।
कुंभ : भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें। ईरीय आस्था में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा।
मीन : परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। निराशावादी विचारों का त्याग करें। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

 

 

12 June, 2022

चारधाम यात्रा के लिए एक हफ्ते में 12.48 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराकर रिकार्ड बनाया
पिछले साल एक सप्ताह में लगभग चार लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया था
अयोध्या मै रामलला का सूर्य तिलक हुआ, मस्तक पर सूरज की रोशनी चमकती रही आस्था का जनसैलाब उमडा ;
मंदिर परिसर श्रीराम के नारे के उद्घोष से गूंज उठा
अयोध्या धाम में रामनवमी पर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध
रामनवमी मेला का 9 अप्रैल से शुभारंभ हो चुका है, 17 अप्रैल रामनवमी तक रहने वाला है।
52 दिन चलने वाली अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी
15 अप्रैल से देशभर में अधिकृत बैंक शाखाओं में एडवांस बुकिंग प्रक्रिया शुरू होगी.
आज आपका दिन कैसा रहेगा राशिफल के अनुसार ,जाने
आज चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन 04-04-24 तारीख है।