Hindi News Portal
11 May, 2025
खेल

वर्ष 2021 के राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों की घोषणा, खिलाड़ियों को पुरस्कार मै दोगुनी राशि मिलेगी ।

मध्यप्रदेश के वर्ष 2021 के राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और विशिष्ट योगदान के लिए खेल हस्तियों को क्रमशः विक्रम, एकलव्य, विश्वामित्र, स्वर्गीय श्री प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार एवं लाइफ़टाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिए जाते हैं। खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया की पहल पर वर्ष 2021 के लिए राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों के लिए चयनित खिलाड़ियों को दोगुनी पुरस्कार राशि दी जाएगी। एकलव्य पुरस्कार के लिए चयनित खिलाड़ियों को एक लाख रूपये, विक्रम, विश्वामित्र, स्व. श्री प्रभाष जोशी और लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए प्रत्येक को 2 लाख रूपये दिए जाएंगे। पूर्व में एकलव्य पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ियों को 50 हज़ार रूपये और अन्य सभी पुरस्कारों के लिए एक लाख रूपये (प्रत्येक) दिए जाते थे।

राज्य स्तरीय एकलव्य पुरस्कार में वर्ष 2021 के लिए 9 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसमें भोपाल की सॉफ़्ट टेनिस खिलाड़ी अंशिका कनौजिया, इंदौर की कयाकिंग केनोइंग खिलाड़ी शिखा चौहान, देवास की कुश्ती खिलाड़ी पूजा, अशोक नगर की वूशू खिलाड़ी श्रुति सरवैया, होशंगाबाद के शूटिंग खिलाड़ी अर्जुन ठाकुर, इंदौर की तैराक कन्या नैय्यार, विदिशा के एथलीट इकराम अली ख़ान, देवास के रोइंग खिलाड़ी गोपाल ठाकुर और भोपाल की शूटिंग बॉल खिलाड़ी सिद्धि छतवानी शामिल है।

वर्ष 2021 के विक्रम पुरस्कार के लिए व्यक्तिगत खेलों में होशंगाबाद की सॉफ़्ट टेनिस खिलाड़ी आध्या तिवारी, इंदौर की तैराक एनी जैन, धार की कयाकिंग -केनोइंग खिलाड़ी आरती नाथ, भोपाल की शूटिंग खिलाड़ी मनीषा कीर, इंदौर की घुड़सवार सुदीप्ति हजेला, इंदौर के योगा खिलाड़ी रोहित वाजपेयी और इंदौर की बेडमिंटन खिलाड़ी श्रेयांशी परदेशी का चयन किया गया है।

विक्रम पुरस्कार की दलीय खेलों की श्रेणी में जबलपुर के खो-खो खिलाड़ी नैन्सी जैन, इंदौर की कबड्डी खिलाड़ी कंचन ज्योति दीक्षित और देवास की सॉफ़्ट बॉल खिलाड़ी रागनी चौहान का चयन किया गया है। दिव्यांग श्रेणी में भोपाल की जूडो खिलाड़ी पूनम शर्मा (ब्लाइंड) को वर्ष 2021 के विक्रम पुरस्कार के लिए चुना गया है।
वर्ष 2021 के साहसिक खेलों की श्रेणी में विक्रम पुरस्कार के लिए वर्ष 2016 में सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट पर आरोहण करने वाले दो उत्कृष्ट पर्वतारोही श्री भगवान सिंह कुशवाहा और श्री रत्नेश पाण्डेय के नामों की घोषणा की गयी है।

खेल प्रशिक्षकों को सम्मानित करने के लिए राज्य सरकार विश्वामित्र पुरस्कार देती है। वर्ष 2021 के लिए ग्वालियर के कराते प्रशिक्षक पारितोष शर्मा, भोपाल के कुश्ती प्रशिक्षक विनय प्रजापति और उज्जैन के मलखंभ प्रशिक्षक मोहनलाल बमबोरिया को विश्वामित्र पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

स्व. प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार ,पारंपरिक खेल मलखंभ में उत्कृष्टता के लिए दिये जाने वाले प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार वर्ष 2021 के लिए उज्जैन के मुजाहिद बेग का चयन किया गया है।

वर्ष 2021 के राज्य स्तरीय लाइफ़टाइम अचीवमेंट पुरस्कार की श्रेणी में ग्वालियर के बलबीर सिंह कुशवाहा का चयन किया गया है। कुशवाह ने प्रदेश में टेबल टेनिस, कयाकिंग केनोइंग, ड्रेगन बोट आदि खेलों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

19 November, 2022

खेल मंत्री सारंग ने जूनियर वैडमिंटन खिलाड़ियों को दी बधाई
प्रतियोगिता में अंडर 11, अंडर 13 और अंडर 15 में मुकाबले खेले गए।
टीम इंडिया द्विपक्षीय सीरीज के लिए बांग्लादेश नहीं जाएगी
पहलगाम आतंकी हमले के बाद मंडराए खतरे के बादल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य स्तरीय शिखर खेल पुरस्कार-2023 के विजेताओं को दी बधाई
न केवल प्रदेश का नाम रोशन किया है, बल्कि भारतवर्ष की प्रतिष्ठा में भी वृद्धि की है।
विराट कोहली को लगी चोट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया , फैंस की सांसें अटकी
दर्द के कारण कोहली परेशान दिखे, जिसके बाद टीम का फिजियो उनका....
बॉक्सर स्वीटी बूरा ने पुलिस थाने में पति दीपक हुड्डा से मारपीट की और गला दबाने वीडियो वायरल हुआ
स्वीटी ने अपने पति पर दहेज मांगने का आरोप लगाया।