Hindi News Portal
भोपाल

जनप्रतिनिधियों का उत्साह बढ़ाएंगी, ग्रामीण विकास को गति देंगी मुख्यमंत्री की घोषणाएं ; विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल। गांवों का विकास तथा ग्राम स्वराज भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की प्रदेश सरकार इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से काम कर रही हैं। बुधवार को सरपंचों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जो घोषणाएं की हैं, उनसे न सिर्फ निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को काम करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि गांवों के विकास को भी गति मिलेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सरपंच सम्मेलन में की गई घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री चौहान के प्रति आभार जताते हुए कही।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ग्राम पंचायतें लोकतांत्रिक प्रणाली की सबसे छोटी इकाई हैं। भारतीय जनता पार्टी देश के विकास के लिए गांवों के विकास आवश्यक मानती है और इसीलिए भाजपा सरकारों का जोर ग्राम पंचायतों को विकास की दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाने पर रहा है। प्रदेश की ग्रामीण जनता भी गांवों के विकास के लिए भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों को स्वीकारती है, जिसकी पुष्टि हाल ही में पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मिली भारी सफलता से हो जाती है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सरपंच सम्मेलन में जो घोषणाएं की हैं, वे गांवों के विकास की प्रक्रिया में उत्प्रेरक के तौर पर काम करेंगी। सरपंचों का मानदेय बढ़ाने से जहां उनमें काम के प्रति उत्साह जागेगा, वहीं नई एसओआर बनाने से निर्माण कार्यों में तेजी आएगी। सुदूर संपर्क सड़क योजना फिर से शुरू हो जाने से गांवों के अंदरूनी परिवहन की व्यवस्था में सुधार होगा। इन सबका परिणाम गांवों के समग्र विकास के रूप में दिखाई देगा, जिससे हमारे गांव प्रदेश और देश के विकास में भागीदारी कर सकेंगे।

 

07 December, 2022

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे