Hindi News Portal
09 May, 2025
भोपाल

यह मोदी जी के प्रति जनता के प्रेम, विश्वास और श्रद्धा का प्रकटीकरण है : शिवराजसिंह चौहान

भोपाल। गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी को जो महाविजय मिली है, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के प्रेम, विश्वास और श्रद्धा का प्रकटीकरण है। प्रधानमंत्री जी जन-जन के मन में बसे हैं और जनता उन पर असीम तथा अपार विश्वास करती है। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में मनाए गए जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली अपार सफलता से मध्यप्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता प्रफुल्लित हैं। गुरुवार सुबह पार्टी के प्रदेश कार्यालय में इस जीत पर जश्न मनाया गया। पाटी्र नेताओं ने भारत माता, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत जमकर आतिशबाजी की गई और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों पर थिरकते हुए तथा एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाइयां दीं।
यह विकास और कल्याण की आंधी है
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश और गुजरात के जन-जन के मन में बसे हैं और जनता का उन पर असीम विश्वास है। उन्होंने विराट विजय के लिए गुजरात की जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जनता प्रधानमंत्री मोदी जी को एक कल्पवृक्ष के रूप में देखती है। चौहान ने कहा कि विकास के क्षेत्र में जो गुजरात मॉडल उन्होंने दिया है, उसे केवल देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देश अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात विधानसभा के चुनाव परिणाम भाजपा द्वारा किए गए विकास और कल्याण की आंधी है, जिसमें कांग्रेस और बाकी पार्टियां उड़ गई हैं। ये परिणाम बताते हैं कि राहुल गांधी को कांग्रेस खोजो यात्रा भी निकलना पड़ सकता है। चौहान ने कहा कि आने वाले समय में देश मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा, नये प्रतिमान गढ़ेगा और सारी दुनिया को राह दिखाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री श्री रामखिलावन पटेल, पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र शिवाजी पटेल, महापौर मालती राय, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, विधायक रामेश्वर शर्मा, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

08 December, 2022

वेदवती की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने कृष्णा गौर से मुलाकात की
कॉलोनी की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया
अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्त एक्शन लें पुलिस अधिकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देश दिए
हाईस्कूल परीक्षा में सिंगरौली की कु. प्रज्ञा जायसवाल पूरे 500 अंक प्राप्त कर बनी टॉपर
बेटियाँ बढ़ा रही हैं प्रदेश का मान, सम्मान और गौरव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मंत्रि-परिषद मै नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट, मण्डला एवं डिण्डोरी के लिए विशेष सहयोगी दस्ते के 850 पद स्वीकृत
पैरा-ओलम्पिक में पदक विजेता खिलाड़ियों को 50 लाख रूपये की अतिरिक्त राशि दिये जाने का अनुमोदन
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की विशेषज्ञता का लाभ संपूर्ण प्रदेश को समान रूप से मिले : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने की राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से अनुबंध के बाद हुई कार्रवाई की समीक्षा