Hindi News Portal
09 May, 2025
धर्म

शांडिल्य महाराज के 94वें जन्मोत्सव के अवसर विशाल सनातन धर्म चेतना रैली

भोपाल 14 दिसंबर; करुणाधाम आश्रम के संस्थापक ब्रह्मलीन बड़े गुरुदेव श्री 1008 बालगोविंद जी शांडिल्य महाराज के 94वें जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल सनातन धर्म चेतना रैली का आयोजन 15 दिसम्बर को किया गया है। पीठाधीश्वर गुरुदेव श्री सुदेश जी शांडिल्य महाराज ने बताया कि रैली लोगों को अपनी परम्पराओं और धर्म से अवगत कराने में सहायक सिद्ध होगी। रैली में सनातन संस्कार का वैज्ञानिक पक्ष रखते हुए जानकारी दी जायेगी।रैली बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) स्थित विसर्जन घाट से दोपहर 3 बजे प्रारंभ होगी। बैरागढ़ घाट से चंचल चौराहा, संत हिरदाराम जी की कुटिया, लालघाटी चौराहा, कोहेफिजा/कलेक्ट्रेट, विभिन्न मार्गो से होती हुई , वैशाली नगर तिराहा, नेहरू नगर चौराहा, गुरुदेव करुणाधाम आश्रम मार्ग चौराहा होकर शाम 7 बजे करुणाधाम आश्रम पहुँचेगी।-जगह-जगह होगा स्वागतरैली में सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए सभी दो पहिया वाहन चालक हेलमेट और चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट लगाये रहेंगे। रैली में धर्म ध्वज, रथ, सनातन चेतना का संदेश देने वाले एलईउी डिस्प्ले आदि शामिल होंगे। विभिन्न चौराहों पर धार्मिक, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा। -जन्मोत्सव 16 दिसंबर के कार्यक्रमजन्मोत्सव के दिन 16 दिसंबर को प्रात: 6 बजे प्रभातफेरी का आयोजन किया गया है. प्रभात फेरी करुणाधाम आश्रम से निकाली जाएगी. इसी दिन शाम को 6 बजे ब्रह्मलीन गुरुदेव के श्रीविग्रह का महाभिषेक किया जाएगा. इसके बाद गुरु चालीसा, गुरु पूजन और भजन आयोजित किए जाएंगे।

14 December, 2022

आज का राशिफल
आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी और गुरुवार दिनाक 8-5-25 का दिन है।
टोकन व्यवस्था के जरिए बाबा के दर्शन से श्रद्धालु संतुष्ट
पैदल मार्ग पर रैन शेल्टर बढ़ाए जाने से श्रद्दालुओं को मिल रही है राहत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव रिंवझा में भागवत कथा में हुए शामिल
मुख्यमंत्री की कार्य शैली की तारीफ कथावाचक डॉ. अनिरूद्धाचार्य जी महाराज ने की
महाकाल मंदिर परिसर के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय में आग लगी 42 बैटरियां जलकर कर खाक हो गई।
फायर ब्रिगेड के दमकल पहुंचे मौके पर, आग पर पाया
केदारनाथ में पहले दिन 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए
‘हर हर महादेव’ के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।