Hindi News Portal
09 May, 2025
धर्म

राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा जानिए

पौष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 12 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 27 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा, उसके बाद ध्रुव योग लग जायेगा,
दिशा शूल ज्ञान- पूर्व परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो लौंग अथवा कालीमिर्च खाके यात्रा कर सकते है l और इस मंत्र का उच्चारण करें-:
शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l
भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll
मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) दूसरों के काम में कमियाँ न निकालें। आप निर्णय लेने में थोड़ी बहुत चूक कर सकते हैं। परिवार के लोगों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। पति-पत्नी के बीच सम्बन्धों में दबाव महसूस होगा। समय रहते हुये मामलों को सुलझा लें। जरूरी काम लम्बित हो सकते हैं।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)स्वभाव में उग्रता और वाणी में संयम रखें। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता से आपका मन व्यग्र रहेगा। छात्र आज जिस भी काम को पूरे मन से करेंगे, सफलता जरूर मिलेगी। विवाहित आज पार्टनर की उपलब्धियों से बेहद खुश होंगे। दूरस्थ शिक्षा से जुड़े छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)आज आपको व्यापार-सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। उगाही, प्रवास, आय आदि के लिए अच्छा दिन है। सरकार तथा मित्रों, सम्बंधियो से लाभ होगा। उनसे भेंट-उपहार मिलने से आनंद होगा। लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। डाक्टर की सलाह अवश्य लें। शाम होने तक सेहत में सुधार होगा।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)आज कारोबार में स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप बेहतर मुनाफा ले पाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले बेहतर होगी। आज सामाजिक कार्यों में बड़ा योगदान देंगे। इससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी। राजकीय सहयोग से काम आसान होंगे। छात्र पढ़ाई से विचलित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के विषय में आज विशेष ध्यान देना पड़ेगा।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)आपका आज का दिन मिश्र फलदायी है। शारीरिक रूप से आपको अस्वस्थता का अनुभव होगा। फिर भी आप मानसिकरूप से स्वस्थ रहेंगे। शरीर में स्फूर्ति कम रहने के कारण कार्य करने का उत्साह कम रहेगा। अचानक आए अप्रत्याशित खर्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं।
कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)आप व्यवस्थित रूप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। आपकी सृजनात्मक शक्ति आज श्रेष्ठ रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे। आज कोई व्यक्ति आपके करियर को नई दिशा देने में मददगार साबित होगा। आज किसी भी काम में अतिरेक या उत्साह से बचें।
तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। वाक्माधुर्य से आप अपना निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा। आज आपके अंदर नई उर्जा का संचार होगा। आज आप अपनी बुद्धि और कौशल से बड़ी से बड़ी समस्या का हल निकाल लेंगे। आज आपके विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। अपने सहोदर के साथ सम्बंधों में निकटता का अनुभव आप करेंगे, उनका साथ भी आपको मिलेगा। आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आज आपकी पदोन्नति पर मुहर भी लग जायेगी। छात्र आज किसी नये कोर्स को ज्वाइन कर सकते हैं।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)आज परिवार में किसी से चल रहा मन-मुटाव खत्म हो जायेगा। आज आप दूसरों से बात करते वक्त संतुलित विचार रखें। किसी के बारे में चर्चा करना आपको हानि पहुंचा सकता है। संतान पक्ष की सफलता आज आपकी खुशियों को दोगुना कर देगी। आज आपके कष्ट दूर होंगे।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबार में धनलाभ का योग बन रहा है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपके कामों को असफल करने के शत्रु पक्ष के प्रयास असफल रहेंगे। आप आसानी से अपने काम पूरे कर लेंगे। इस राशि के लोग आज किसी नये बिजनेस में निवेश करेंगे तो लाभ अवश्य होगा।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)आपका आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपके सीधेपन का दूसरे फायदा उठा सकते हैं। आज ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। सीनियर्स का दबाव रहेगा। आज अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)आज धन लाभ का योग है। ऑफिस में आज आपके काम से बॉस खुश रहेंगे। लवमेट के लिये आज का दिन काफी अच्छा है। आज आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी को आकर्षित करेगा। आज आपको मन में आए नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं।

24 December, 2022

आज का राशिफल
आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी और गुरुवार दिनाक 8-5-25 का दिन है।
टोकन व्यवस्था के जरिए बाबा के दर्शन से श्रद्धालु संतुष्ट
पैदल मार्ग पर रैन शेल्टर बढ़ाए जाने से श्रद्दालुओं को मिल रही है राहत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव रिंवझा में भागवत कथा में हुए शामिल
मुख्यमंत्री की कार्य शैली की तारीफ कथावाचक डॉ. अनिरूद्धाचार्य जी महाराज ने की
महाकाल मंदिर परिसर के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय में आग लगी 42 बैटरियां जलकर कर खाक हो गई।
फायर ब्रिगेड के दमकल पहुंचे मौके पर, आग पर पाया
केदारनाथ में पहले दिन 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए
‘हर हर महादेव’ के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।