Hindi News Portal
09 May, 2025
भोपाल

भारत रत्न अटलजी के जन्मदिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. अटलबिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन प्रदेश के 64 हजार बूथों पर मनाया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व. अटलजी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा तथा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोपाल में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने श्रद्धेय अटल जी के प्रतिमा स्थल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ’मन की बात‘ रेडियो कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ सुना। अटलजी की जयंती पर सभी जिला मुख्यालय पर व्याख्यान एवं अटलजी के जीवन पर संगोष्ठियों का आयोजन किया गया। पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने सेवा बस्तियों में गर्म कपड़े, अनाज एवं फल वितरित किए।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने श्रद्धेय अटलजी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि श्रद्धेय अटलजी का कृतित्व और व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। अटल जी ने राष्ट्र के पुनर्निर्माण और हर वर्ग के उत्थान के लिए कई अभिनव कार्य किये। सशक्त राष्ट्र के निर्माण और देश में सुशासन के लिए अटलजी ने शुचिता और मूल्य आधारित राजनीति की। आज पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने नेतृत्व में अटलजी के स्वप्न को धरातल पर साकार कर रहें है। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी दलों से उपर थे। वे सर्वमान्य नेता थे। अटल जी ने अपने कामों से सरकार में सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित किये है। अटल जी के जीवन का हर पहलू हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। श्री शर्मा ने कहा कि अटलजी की जयंती पर आज प्रदेश के 64 हजार से अधिक बूथों पर अटलजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केन्द्रित कार्यक्रम हो रहे है। सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना है। साथ ही बूथ बैठक आयोजित हुई है।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में अटल जी की जयंती पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री श्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी, सुश्री नेहा बग्गा सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलित अर्पित की।

25 December, 2022

वेदवती की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने कृष्णा गौर से मुलाकात की
कॉलोनी की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया
अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्त एक्शन लें पुलिस अधिकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देश दिए
हाईस्कूल परीक्षा में सिंगरौली की कु. प्रज्ञा जायसवाल पूरे 500 अंक प्राप्त कर बनी टॉपर
बेटियाँ बढ़ा रही हैं प्रदेश का मान, सम्मान और गौरव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मंत्रि-परिषद मै नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट, मण्डला एवं डिण्डोरी के लिए विशेष सहयोगी दस्ते के 850 पद स्वीकृत
पैरा-ओलम्पिक में पदक विजेता खिलाड़ियों को 50 लाख रूपये की अतिरिक्त राशि दिये जाने का अनुमोदन
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की विशेषज्ञता का लाभ संपूर्ण प्रदेश को समान रूप से मिले : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने की राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से अनुबंध के बाद हुई कार्रवाई की समीक्षा