Hindi News Portal
धर्म

राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा

वैदिक पंचांग मै पीपल का महत्व ; पीपल का पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने वाले व्यक्ति की कुंडली के सभी गृह दोष शांत हो जाते हैं. जैसे-जैसे पीपल बड़ा होगा, आपके घर परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ती जाएगी ।
हर शनिवार को शाम के वक्त स्वंच्छ- वस्त्र धारण करें और फिर दिन छिपने के बाद पीपल के वृक्ष की जड़ के पास जल अर्पित करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपके ऊपर से शनि की दशा का प्रभाव कम होता है और अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है।
मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। रुका हुआ धन मिलने से आपकी काफी मुश्किलें आसान होगी। संतान की समस्याओं को लेकर उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। मित्रों के सहयोग से आप किसी छोटे-मोटे काम की योजना भी बनाएंगे। जो लोग किसी छोटे मोटे काम में हाथ आजमाना चाहते हैं, उनकी इच्छा भी आज पूरी हो सकती है। स्वास्थ्य लगभग सामान्य रहेगा।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु , वे, वो)आज आपका दिन मंगलमय होगा। वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, बने काम बिगड़ सकते हैं। कुछ जगह अपनी सोच को बदलें न कि दूसरों को सोच बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें, इष्ट आराधना सहायक होगी। स्वास्थ्य में ठंड से बचाव करें और सब सामान्य रहेगा।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)आज आपका दिन मिश्रित उतार चढ़ाव वाला रहेगा। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव है। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। अपने अधिकारों सही दिशा में प्रयोग करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)व्यवसाय विस्तार की योजना सफल होगी। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर सकते है। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा परन्तु उनको सफलता नहीं मिलेगी। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है, इसका लाभ लें। परिजनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे। आध्यात्मिक कार्यो के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)आज समय आपके साथ है। धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्म विश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं इसलिए आत्मविश्वास को प्रबल रखें। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं तो निर्णय लेने का सही समय है। आध्यात्मिक बल से लाभ होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)आज आप महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम होंगे। लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद आज समाप्त हो जाएगा। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। कहीं भी ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)आज आप प्रसन्न मुद्रा में रहेंगे। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं, पर करते कितना हैं। इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि-भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है। स्वास्थ्य को ढीला न छोडे।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)आज आपका दिन शुभ होगा। क्या करूं, क्या न करूं, इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं तो शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे है। अपनी नकारात्मक सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)आज स्वयं के लिए समय निकाल पाएंगे। आप दूसरों के लिए नकारात्मक न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग हो सकता है। कम समय है, काम ज्यादा इसलिए मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं। सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)आज आप सकारात्मक सोच से उन्नति कर पाएंगे। जो करना है उसके लिए आगे बढे। समय की कीमत समझे फालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्रोत में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)आज मानसिक सन्तुष्टि मिलेगी। कार्य की अधिकता के कारण जरूरी कार्य पूरे कम हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी। ऊर्जा बढाने पर बल देंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

31 December, 2022

चारधाम यात्रा के लिए एक हफ्ते में 12.48 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराकर रिकार्ड बनाया
पिछले साल एक सप्ताह में लगभग चार लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया था
अयोध्या मै रामलला का सूर्य तिलक हुआ, मस्तक पर सूरज की रोशनी चमकती रही आस्था का जनसैलाब उमडा ;
मंदिर परिसर श्रीराम के नारे के उद्घोष से गूंज उठा
अयोध्या धाम में रामनवमी पर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध
रामनवमी मेला का 9 अप्रैल से शुभारंभ हो चुका है, 17 अप्रैल रामनवमी तक रहने वाला है।
52 दिन चलने वाली अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी
15 अप्रैल से देशभर में अधिकृत बैंक शाखाओं में एडवांस बुकिंग प्रक्रिया शुरू होगी.
आज आपका दिन कैसा रहेगा राशिफल के अनुसार ,जाने
आज चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन 04-04-24 तारीख है।