Hindi News Portal
09 May, 2025
भोपाल

प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएँ, हम सब मिल कर आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश बनाएंगे : मुख्यमंत्री

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने शिर्डी प्रवास के दौरान सोशल मीडिया पर प्रदेशवासियों के लिए जारी संदेश में कहा कि यही कामना है कि नव वर्ष आप सबके जीवन में रिद्धि-सिद्धी लाये, आपके घर-आँगन खुशियों से भर जाएँ। आप केवल अपने लिए ही नहीं, अपने प्रदेश, देश और समाज के लिए भी हैं। अपने प्रचंड कर्मयोगी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्म-निर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लिया है। वे अपने संकल्प की सिद्धी में दिन-रात जुटे हैं। आत्म निर्भर भारत के निर्माण के लिए हमें भी आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश बनाना है। इसके लिए मैं दिन और रात अपनी संपूर्ण क्षमता झोंक कर काम करूँगा। लेकिन मैं नहीं हम मिल कर आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश बनाएंगे। मेरी आपसे अपील है, जो भी काम आप कर रहे हैं वो केवल अपने लिए नहीं अपने प्रदेश के लिए भी करें। पूरी मेहनत, ईमानदारी और कर्त्तव्यनिष्ठा से ही आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश बनेगा। आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए अपने को झोंक दें और पूरी क्षमता से काम करें। इससे हमारा देश, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सपनों के अनुरूप बन सके।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सहपरिवार शिर्डी में दर्शन किये और आम का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री ने नव वर्ष पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी और पौध-रोपण की अपील की।

01 January, 2023

वेदवती की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने कृष्णा गौर से मुलाकात की
कॉलोनी की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया
अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्त एक्शन लें पुलिस अधिकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देश दिए
हाईस्कूल परीक्षा में सिंगरौली की कु. प्रज्ञा जायसवाल पूरे 500 अंक प्राप्त कर बनी टॉपर
बेटियाँ बढ़ा रही हैं प्रदेश का मान, सम्मान और गौरव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मंत्रि-परिषद मै नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट, मण्डला एवं डिण्डोरी के लिए विशेष सहयोगी दस्ते के 850 पद स्वीकृत
पैरा-ओलम्पिक में पदक विजेता खिलाड़ियों को 50 लाख रूपये की अतिरिक्त राशि दिये जाने का अनुमोदन
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की विशेषज्ञता का लाभ संपूर्ण प्रदेश को समान रूप से मिले : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने की राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से अनुबंध के बाद हुई कार्रवाई की समीक्षा