Hindi News Portal
09 May, 2025
भोपाल

खराब सड़कों की मरम्मत का कार्य तेजी से करें: मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल 3 जन. ; मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लोक निर्माण विभाग प्रदेश में खराब सड़कों की मरम्मत का कार्य तेजी से करे। बरसात के पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत पूरी कर ली जाए। विभाग के कार्य लगातार चलते रहें। मुख्यमंत्री चौहान मंत्रालय में विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, राज्य मंत्री सुरेश धाकड़, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में विभाग द्वारा वर्तमान में किए जा रहे 18 हजार करोड़ रूपए के कार्यों को बिना व्यवधान के निरंतर जारी रखें। साथ ही 14 हजार 800 करोड़ रूपए के नये कार्यों की शुरुआत के लिए भी कार्य-योजना तैयार कर ली जाए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अटल प्रगति पथ के अंतर्गत 306 किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा, इस पर 9 हजार 502 करोड़ रूपए व्यय होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल प्रगति-पथ के निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने वर्तमान एवं आगामी वित्तीय वर्ष के कार्यों और बजट संबंधी चर्चा भी की। बताया गया कि अटल प्रगति-पथ के लिए भू-अर्जन की कार्रवाई मई 2023 तक पूरी हो जाएगी। सड़क के निर्माण के लिए 30 दिसंबर 2022 तक एनएचएआई द्वारा दो पैकेज टेंडर लगाए गए हैं।

04 January, 2023

वेदवती की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने कृष्णा गौर से मुलाकात की
कॉलोनी की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया
अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्त एक्शन लें पुलिस अधिकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देश दिए
हाईस्कूल परीक्षा में सिंगरौली की कु. प्रज्ञा जायसवाल पूरे 500 अंक प्राप्त कर बनी टॉपर
बेटियाँ बढ़ा रही हैं प्रदेश का मान, सम्मान और गौरव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मंत्रि-परिषद मै नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट, मण्डला एवं डिण्डोरी के लिए विशेष सहयोगी दस्ते के 850 पद स्वीकृत
पैरा-ओलम्पिक में पदक विजेता खिलाड़ियों को 50 लाख रूपये की अतिरिक्त राशि दिये जाने का अनुमोदन
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की विशेषज्ञता का लाभ संपूर्ण प्रदेश को समान रूप से मिले : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने की राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से अनुबंध के बाद हुई कार्रवाई की समीक्षा