Hindi News Portal
09 May, 2025
व्यापार

रेल सुरक्षा बल के लिए खरीदे गए वाहनों को डीआरएम नें दिखाई हरी झंडी।

रेल सुरक्षा बल के आधुनिकीकरण के तहत रेल सुरक्षा बल, भोपाल मंडल द्वारा बल की आवश्यकताओं तथा एक स्थान से दूसरे स्थान को विशेषकर बन्दोबस्त ड्यूटी, अतिक्रमण हटाओ डयूटी तथा विशेष आवश्यकता के दौरान यातायात साधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा बल को तुरन्त गतिमान करने लिये एम.एण्ड पी. प्रोग्राम 2020-21 के तहत बदलाव खाते पर खरीदी गई 45 सीटर बस के अतिरिक्त रेल सुरक्षा बल पोस्टो तथा आउट पोस्टो के लिये बल सदस्यों को विशेष परिस्थिति के दौरान सेक्शन चेकिंग घटना स्थल अटैन्ड करने व पुलिस आदि से समन्वय के लिये एक स्थान व कार्यालय से दूसरे स्थान आवागमन हेतु एम.एण्ड पी.प्रोग्राम 2021-22 के तहत अतिरिक्त खाते पर खरीदे गए 12 नग दो पहिया वाहनों को आज दिनांक 09.01.2023 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय प्रांगण से मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वय रश्मि दिवाकर एवं योगेश कुमार सक्सेना, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त (रेल सुरक्षा बल) बी.राम कृष्णा एवं सभी विभागाध्यक्ष अधिकारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी, रेल सुरक्षा बल के जवान उपस्थित थे।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक नें अपने संबोधन में कहा कि रेल सुरक्षा बल मंडल में अच्छा काम कर रहा है। भोपाल रेल मंडल के रेल सुरक्षा बल कर्मी कर्तव्यनिष्ठा से अपनी ड्यूटी निभाने के साथ-साथ सम्माननीय यात्रियों की मदद करने, जीवन रक्षा, रेल संपत्ति एवं यात्रियों के सामानों की सुरक्षा में भी सराहनीय भूमिका तत्परता से निभा रहै हैं।
इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक ने रेल सुरक्षा बल कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठ रहकर रेल संपत्ति की रक्षा और यात्रियों की सुरक्षा उत्साह, लगन एवं सतर्कता से करते रहने के लिए शुभकामनाएं दी है।

09 January, 2023

ऑपरेशन सिंदूर के बाद चंडीगढ़, अमृतसर समेत ये 27 एयरपोर्ट्स 10 मई तक रहेंगे बंद, 430 उड़ानें रद्द हुईं
10 मई, 2025 तक प्रभावित उड़ानों पर बुक की गई टिकटों के लिए मान्य है।"
विधायक सबनानी ने हापुस आमो की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया
आम तो फलों का राजा है और आज यहां इसकी खुशबू मन को मोह रही है
भारतीय रेल के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में डाक टिकटों की प्रदर्शनी
50 वर्ष पूर्ण होने पर जारी डाक टिकट प्रमुख रूप से शामिल हैं।
“दक्षिण दर्शन यात्रा” के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 09 जून रवाना होगी
भोपाल मंडल के रानी कमलापति एवं इटारसी स्टेशनों से यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा
भोपाल मंडल में यूटीएस ऐप से–लाखों यात्रियों ने आसान सफर के साथ डिजिटल सुविधा का लाभ लिया
ऐप के माध्यम से कुल 40,033 टिकटों की बुकिंग की गई, जिनके जरिए 2 लाख 6 हजार 607 यात्रियों ने यात्रा की।