Hindi News Portal
09 May, 2025
भोपाल

मुख्यमंत्री के रूप में सूश्री उमा दीदी, स्व. बाबूलाल गौर और शिवराज ने प्रदेश को आगे बढाया : नरेन्द्र तौमर

भोपाल 24 जनवरी, : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का मान बढ़ रहा है। आज दुनिया के अधिकांश देश भारत की ओर आशा भरी दृष्टि से देख रहे हैं। कभी बीमारू राज्य रहा मध्यप्रदेश भी अब तेजी से विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन के साथ मध्यप्रदेश ने सारी दुनिया में अपनी श्रेष्ठता स्थापित की है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता भी अपनी भूमिका पर विचार करें। आगामी चुनावों में पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाकर अपनी ताकत बढ़ाएं और पार्टी के पितृ पुरुषों के सपनों को साकार करें। यह बात केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कही।
निवेशकों को आकर्षित कर रही प्रदेश की अनुकूलता, गुड गवर्नेंस : नरेंद्रसिंह तोमर
बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश में आज विकास का जो वातावरण है, उसे देखकर हम गर्व के साथ यह कह सकते हैं कि प्रदेश विकसित राज्यों की कतार में अपने कदम बढ़ा रहा है। लेकिन प्रदेश की यह स्थिति हमेशा से नहीं है। 2003 के पहले मध्यप्रदेश एक बीमारू राज्य था। भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री के रूप में सुश्री उमा दीदी, स्व. बाबूलाल गौर और शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश को आगे बढ़ाया। प्रदेश में सड़कों की हालत खराब थी, बिजली के अभाव में उद्योगपति प्रदेश छोडऩे का मन बना रहे थे। भाजपा की सरकार बनने के बाद यह महसूस किया गया कि प्रदेश में निवेश आए, इसके लिए जरूरी है कि यहां अच्छा इन्फ्रास्ट्रक्चर हो, गुड गवर्नेंस हो और बिजली-पानी की उपलब्धता हो। भाजपा सरकार ने इस दिशा में प्रयास शुरू किए। उसी का नतीजा है कि 2003 के पहले जहां प्रदेश में सिर्फ 2900 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता था, अब 26000 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। प्रदेश में पहले जहां सिर्फ 7 लाख हेक्टेयर में सिंचाई होती थी, अब बढ़कर 42 लाख हेक्टेयर में सिंचाई होने लगी है और प्रदेश सरकार ने 65 लाख हेक्टेयर में सिंचाई का लक्ष्य तय किया है। मध्यप्रदेश की अच्छी सड़कों की चर्चा पूरे देश में हो रही है। मध्यप्रदेश अब निवेशकों के लिए सबसे अनुकूल है। यहां जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर और गुड गवर्नेंस है। इंदौर में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की सफलता में भी प्रदेश की इस अनुकूलता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
प्रदेश में होगा 15.40 लाख करोड़ का निवेश, पैदा होंगे 29 लाख रोजगार
केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने इंदौर में आयोजित ग्लोबल इंन्वेस्टर्स समिट की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक वैश्विक नेता के रूप में स्थापित हो चुके हैं और भारत संघाई को-ऑपरेशन तथा जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। दुनिया में देश के इस बढ़ते प्रभाव का असर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर भी दिखाई दिया। इस समिट में 84 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। मुख्यमंत्री जी ने 100 से अधिक प्रतिनिधियों से मुलाकात की। यही वजह है कि इस समिट में 15.40 लाख करोड़ से अधिक के करार हुए, जो एक बड़ी सफलता है। इतने निवेश से प्रदेश में 29 लाख रोजगार पैदा होंगे। केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर बढ़ रहा है। भारत की यह विकास यात्रा जारी रहे, इसके लिए जरूरी है कि पार्टी कार्यकर्ता अपनी ताकत बढ़ाएं और आने वाले चुनावों में फिर भाजपा को जिताएं, फिर मोदी सरकार बनाएं।

24 January, 2023

वेदवती की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने कृष्णा गौर से मुलाकात की
कॉलोनी की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया
अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्त एक्शन लें पुलिस अधिकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देश दिए
हाईस्कूल परीक्षा में सिंगरौली की कु. प्रज्ञा जायसवाल पूरे 500 अंक प्राप्त कर बनी टॉपर
बेटियाँ बढ़ा रही हैं प्रदेश का मान, सम्मान और गौरव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मंत्रि-परिषद मै नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट, मण्डला एवं डिण्डोरी के लिए विशेष सहयोगी दस्ते के 850 पद स्वीकृत
पैरा-ओलम्पिक में पदक विजेता खिलाड़ियों को 50 लाख रूपये की अतिरिक्त राशि दिये जाने का अनुमोदन
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की विशेषज्ञता का लाभ संपूर्ण प्रदेश को समान रूप से मिले : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने की राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से अनुबंध के बाद हुई कार्रवाई की समीक्षा