Hindi News Portal
09 May, 2025
भोपाल

कभी पिछड़े देशों की सूची में था,आज दुनियां का नेतृत्व कर रहा भारत:-ज्योतिरादित्य राजे सिंधिया

भोपाल : 24जनवरी : प्रदेश कार्यसमिति बैठक में वृत्त निवेदन प्रस्तुत करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश को केंद्र की ओर से जो भी जिम्मेदारी दी गई, उसे उसने पूरा किया है। चाहे प्रवासी भारतीय सम्मेलन हो या जी-20 की मीटिंग, मध्यप्रदेश ने सफल कार्यक्रमों का इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि इंदौर में 8 से 10 जनवरी तक आयोजित प्रवासी भारतीय सम्मेलन एक ऐतिहासिक कार्यक्रम बन गया है। इस दौरान प्रवासी दिवस का आयोजन भी किया गया, जिसका फोकस मध्यप्रदेश पर था। इस सम्मेलन के दौरान प्रवासी भारतीयों को आम लोगों के घरों में रुकवाया गया है और उन्होंने मध्यप्रदेश की आर्थिक तथा सांस्कृतिक शक्ति का अनुभव किया।
सिंधिया ने कहा कि दुनिया के विभिन्न देशों में रह रहे 3.5 करोड़ भारतीय मूल के लोगों ने भारत के प्रति दुनिया के रुख को बदला है। माइक्रोसॉफ्ट और गूगल के सीईओ से लेकर ब्रिटिश प्रधानमंत्री तक भारतीय मूल के हैं और इन प्रवासी भारतीयों ने सारी दुनिया में भारत का झंडा थाम रखा है। भारत से बाहर रह रहे इन भारतीयों ने हर कठिनाई में देश की मदद की है। चाहे 1998 में परमाणु परीक्षण के बाद देश पर लगे प्रतिबंध हों, रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान वहां फंसे भारतीय छात्रों को निकालने की घटना हो, या अन्य कोई संकट, इन प्रवासियों ने भारत को उबारने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आज देश की जीडीपी की 3.5 राशि प्रवासी भारतीयों द्वारा भेजे जाने वाले रेमिटेंस से मिलती है।
कभी पिछड़े देशों की सूची में था, आज दुनिया का नेतृत्व कर रहा भारत
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि भारत जो कभी गरीब और पिछड़े देशों की सूची में शामिल था, आज दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। यह अद्भुत काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले आठ सालों में हुआ है। भारत जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। जी-20 के महत्व का अंदाज इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि दुनिया की अर्थव्यवस्था का 75 फीसदी हिस्सा जी-20 देशों के हाथों में है। इन देशों में दुनिया की 85 फीसदी आबादी रहती है और इनका नेतृत्व भारत कर रहा है। श्री सिंधिया ने कहा कि हर कठिनाई के समय दुनिया भारत और मोदी जी की ओर देखती है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने कोरोना संकट के समय दो-दो वेक्सीन बनाकर दुनिया के 100 से अधिक देशों में जिंदगियां बचाने का काम किया। चाहे वह सोलर अलाइंस की सोच हो, या जलवायु परिवर्तन की चिंता, भारत का झंडा और भारतमाता का नाम मोदी जी के नेतृत्व में सारी दुनिया में चमक रहा है।
सिंधिया ने कहा कि हमने बीता वर्ष स्व. कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष के रूप में मनाया है। आने वाले चुनावों में हमें स्व. कुशाभाऊ के नारे 'संगठन गढ़े चलो, बढ़े चलो-बढ़े चलो को साकार करते हुए आगे बढऩा है और पार्टी के पितृपुरुषों के संकल्पों को साकार करना है।

25 January, 2023

वेदवती की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने कृष्णा गौर से मुलाकात की
कॉलोनी की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया
अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्त एक्शन लें पुलिस अधिकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देश दिए
हाईस्कूल परीक्षा में सिंगरौली की कु. प्रज्ञा जायसवाल पूरे 500 अंक प्राप्त कर बनी टॉपर
बेटियाँ बढ़ा रही हैं प्रदेश का मान, सम्मान और गौरव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मंत्रि-परिषद मै नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट, मण्डला एवं डिण्डोरी के लिए विशेष सहयोगी दस्ते के 850 पद स्वीकृत
पैरा-ओलम्पिक में पदक विजेता खिलाड़ियों को 50 लाख रूपये की अतिरिक्त राशि दिये जाने का अनुमोदन
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की विशेषज्ञता का लाभ संपूर्ण प्रदेश को समान रूप से मिले : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने की राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से अनुबंध के बाद हुई कार्रवाई की समीक्षा