Hindi News Portal
09 May, 2025
भोपाल

द्वारिकाधीश और सोमनाथ यात्रा से लौटे रीवा-पन्ना और सतना के यात्री ने मुख्यमंत्री चौहान को आशीर्वाद देते हुए कहा आप हमारे श्रवण कुमार हैं "

भोपाल ; २९ जनवरी : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल से अनूपपुर रवाना होने के पहले स्टेट हैंगर पर वीडियो कॉल द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में विभिन्न तीर्थ स्थानों की यात्रा से लौटे यात्रियों से वर्चुअल चर्चा की। मुख्यमंत्री चौहान को अनेक महिला- पुरूष बुजुर्ग तीर्थ-यात्रियों ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप हमारे श्रवण कुमार हैं। आपने अनेक सुविधाएँ तीर्थ-यात्रियों को दी हैं। हमारे साथ सहायक भी यात्रा कर रहे हैं। कोई परेशानी नहीं हो रही। हम इसके लिए आपके आभारी हैं। तीर्थ-दर्शन के इच्छुक लोगों के लिए आपने यह योजना लागू की है।
तीर्थ-यात्रियों ने मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान तीर्थ-यात्रियों ने कहा कि हम आपके सुखी समृद्ध होने की कामना करते हैं। चौहान ने कहा कि आप से चर्चा कर मुझे भी तीर्थ-दर्शन का पुण्य लाभ मिल गया है।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में लागू मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना को अन्य प्रांतों ने भी लागू करने का प्रयास किया। मध्यप्रदेश से सतना-रीवा और पन्ना के यात्रियों ने आज 24 से 29 जनवरी तक भगवान श्री द्वारिकाधीश और सोमनाथ की यात्रा करने के बाद मुख्यमंत्री से बातचीत की और यात्रा में मिली सुविधा के बारे में अवगत करवाया। बुजुर्गों ने ट्रेन में जय श्री राम का उदघोष करते हुए अपनी यात्रा की सुखद समाप्ति का उल्लेख किया और मुख्यमंत्री का बार-बार धन्यवाद और आभार माना।

30 January, 2023

वेदवती की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने कृष्णा गौर से मुलाकात की
कॉलोनी की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया
अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्त एक्शन लें पुलिस अधिकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देश दिए
हाईस्कूल परीक्षा में सिंगरौली की कु. प्रज्ञा जायसवाल पूरे 500 अंक प्राप्त कर बनी टॉपर
बेटियाँ बढ़ा रही हैं प्रदेश का मान, सम्मान और गौरव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मंत्रि-परिषद मै नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट, मण्डला एवं डिण्डोरी के लिए विशेष सहयोगी दस्ते के 850 पद स्वीकृत
पैरा-ओलम्पिक में पदक विजेता खिलाड़ियों को 50 लाख रूपये की अतिरिक्त राशि दिये जाने का अनुमोदन
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की विशेषज्ञता का लाभ संपूर्ण प्रदेश को समान रूप से मिले : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने की राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से अनुबंध के बाद हुई कार्रवाई की समीक्षा