Hindi News Portal
खेल

म.प्र. ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स मै कयाकिंग एवं कैनोइंग में जीते चार स्वर्ण पदक

भोपाल , 01 फरवरी : खेलो इंडिया यूथ गेम्स में तीसरे दिन म.प्र. ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए कयाकिंग एवं कैनोइंग में चार स्वर्ण पदक जीत कर पदक तालिका में जोरदार छलांग लगाई है। म.प्र. के नितिन वर्मा एवं नीरज वर्मा ने दोहरी सफलता प्राप्त की है।
भोपाल के बड़े तालाब में बुधवार को कयाकिंग एंव कैनोइंग प्रारंभ हुई। पहले दिन कैनो स्प्रिंट में पुरूष वर्ग में 1000 मीटर के मुकाबले हुए। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने पहले दिन जोरदार प्रदर्शन कर चारों इवेंट के फाइनल में पहुँच कर अपना दबदबा कायम किया। मध्यप्रदेश टीम ने फाइनल मुकाबले में भी अपना प्रदर्शन जारी रखा और स्वर्ण पदक जीते।
के-1 पुरुष वर्ग में मध्यप्रदेश के नितिन वर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। राजस्थान के हर्षवर्धन सिंह शक्तावत ने रजत व ओडिशा के तोम्थींगन्बा ने कांस्य पदक जीता। के-2 में नितिन वर्मा और रिमसन की जोड़ी ने कांटे के मुकाबले में ओडिशा की जोड़ी को करीबी मुकाबले में पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। सी-1 में मध्यप्रदेश के नीरज वर्मा ने स्वर्ण पदक, केरल के एन. निपोलियन सिंग ने रजत पदक तथा तेलंगाना के पी. अमित कुमार सिंह ने कांस्य पदक जीता। इसी तरह सी-2 में नीरज वर्मा और देवेंद्र सेन की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। तेलंगाना के अभय एवं प्रदीप कुमार की जोड़ी ने रजत तथा ओडिशा के एस. अविनाश सिंह एवं पी. बोरिस सिंह ने कांस्य पदक जीता। चारों पदक विजेता मध्यप्रदेश अकादमी के खिलाड़ी हैं।
म.प्र. के पदक विजेता
के 1 पुरुष वर्ग में नितिन वर्मा ने स्वर्ण पदक
के-2 पुरुष वर्ग में नितिन वर्मा एवं रिमसन ने स्वर्ण पदक
सी -1 पुरुष वर्ग में नीरज वर्मा ने स्वर्ण पदक
सी-2 पुरुष वर्ग में देवेंद्र सेन एवं नीरज वर्मा ने स्वर्ण पदक।

02 February, 2023

भारत ने चौथा टेस्ट 5 विकेट से जीता, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त
हॉकी5एस विश्व कप में भारत ने केन्या को 9-4 से हराया
उत्तम सिंह के 3 गोल मदद की
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29वें आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे
3 जनवरी से शुरू होगा , 400 खिलाड़ी होंगे शामिल