Hindi News Portal
भोपाल

मुख्यमंत्री चौहान ने 75 ई-बाइक्स को स्मार्ट पार्क से हरी झण्डी दिखा कर रवान कर लोकार्पित की किया |

भोपाल , 02 फरवरी :भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड की ई-बाइक परियोजना के प्रथम चरण में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट पार्क से 75 ई-बाइक्स को हरी झण्डी दिखा कर रवाना कर लोकार्पित किया। मुख्यमंत्री ने भी ई-बाइक चलाई। लोकार्पित 75 ई-बाइक के चालक रैली के रूप में श्यामला हिल्स स्थित पार्क से डिपो चौराहा, पी एण्ड टी चौराहा, संजय कॉम्पलेक्स, माता मंदिर, प्लेटिनम प्लाजा होते हुए टी.टी. नगर स्टेडियम पहुँचे।
आज लोकार्पित इलेक्ट्रिक बाइक की अधिकतम गति 20 कि.मी. प्रति घंटा रहेगी, जो फुल चार्ज बैटरी में 35 कि.मी. तक चल सकेंगी, यह बाइक सिंगल सिटिंग केपेसिटी की हैं। ई-बाइक को किराए पर लेने के लिए गूगल प्ले स्टोर से अपने मोबाइल पर चार्टर्ड बाइक एप डाउनलोड करना होगा। इस पर रजिस्ट्रेशन के बाद न्यूनतम 100 रूपए सुरक्षा निधि रखनी होगी। एप से क्यू.आर. कोड स्केन कर ई-बाइक को किराए पर लिया जा सकता है। ई-बाइक के लिए भोपाल में 6 डॉकिंग स्टेशन टी.टी. नगर स्टेडियम, आई.एस.बी.टी., एम.पी. नगर जोन-1, अटल पथ (प्लेटिनम प्लाजा), वन विहार और बोट क्लब पर बने हैं। मांग बढ़ने के साथ ई-बाइक और डॉकिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। ई-बाइक का किराया प्रथम 15 मिनिट के लिए 20 रूपए होगा। इसके बाद प्रति मिनिट का एक रूपया देय होगा।

02 February, 2023

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे