Hindi News Portal
09 May, 2025
भोपाल

प्रदेशवासियों के जीवन में विकास यात्राएँ आनंद और सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनेंगी - मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल ;07 फरवरी : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मंत्रीगण को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास यात्रा जारी है। विकास यात्राओं का उद्देश्य है जन-जन से संवाद और उन्हें विकास तथा जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है। प्रदेशवासियों के जीवन में आनंद और सकारात्मक बदलाव लाने के हर संभव प्रयास जारी है। क्षेत्र में जारी विकास यात्रा में सहभागिता के कारण मंत्री साथी बैठक में वर्चुअली शामिल हो रहे हैं। मंत्री साथियों के सुझावों को शामिल करते हुए विकास यात्रा को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे-मातरम के गान साथ मंत्रालय में आरंभ हुई। लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग, नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया तथा जल संसाधन राज्य मंत्री राम किशोर कांवरे उपस्थित थे। विकास यात्रा के चलते शेष मंत्री बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।

07 February, 2023

वेदवती की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने कृष्णा गौर से मुलाकात की
कॉलोनी की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया
अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्त एक्शन लें पुलिस अधिकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देश दिए
हाईस्कूल परीक्षा में सिंगरौली की कु. प्रज्ञा जायसवाल पूरे 500 अंक प्राप्त कर बनी टॉपर
बेटियाँ बढ़ा रही हैं प्रदेश का मान, सम्मान और गौरव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मंत्रि-परिषद मै नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट, मण्डला एवं डिण्डोरी के लिए विशेष सहयोगी दस्ते के 850 पद स्वीकृत
पैरा-ओलम्पिक में पदक विजेता खिलाड़ियों को 50 लाख रूपये की अतिरिक्त राशि दिये जाने का अनुमोदन
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की विशेषज्ञता का लाभ संपूर्ण प्रदेश को समान रूप से मिले : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने की राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से अनुबंध के बाद हुई कार्रवाई की समीक्षा