Hindi News Portal
09 May, 2025
भोपाल

जन-कल्याण के प्रयासों में सक्रिय सहभागिता करें, निगम अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

भोपाल : 9 फरवरी ;मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि निगम मंडल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष प्रदेश में चल रही विकास यात्रा से जुड़ कर हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलवाने और उन्हें जागरूक बनाने के प्रयासों में सहभागिता करें। प्रदेश में लाड़ली बहना योजना से समाज में महिलाओं के बड़े वर्ग को आर्थिक सहयोग की पहल की गई है। विभिन्न वगों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्व में विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा, सहरिया और भारिया के लोगों को प्रतिमाह सहायता देने की शुरूआत की गई है। विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और बेटियों को उच्च शिक्षा में सहयोग भी किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में निगम मण्डल के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के साथ बैठक में उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में विकास और हितग्राहीमूलक योजनाओं के क्रियान्वयन में जनप्रतिनिधियों का सहयोग मिल रहा है। मंत्री, सांसद, विधायक यात्राओं में भागीदारी कर रहे हैं। निगम मण्डल के पदाधिकारी भी जनता के हित में भागीदारी सुनिश्चित कर इन प्रयासों को सफल बनाएँ। प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान का निगम अध्यक्ष और उपाध्यक्षों ने प्रतीक-चिन्ह, गणेश प्रतिमा और कलाकृतियाँ भेंट कर बैठक आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। तीर्थ मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री माखन सिंह, गोपालन एवं पशु संवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद सहित अनेक निगम अध्यक्ष और उपाध्यक्ष उपस्थित थे।

09 February, 2023

वेदवती की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने कृष्णा गौर से मुलाकात की
कॉलोनी की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया
अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्त एक्शन लें पुलिस अधिकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देश दिए
हाईस्कूल परीक्षा में सिंगरौली की कु. प्रज्ञा जायसवाल पूरे 500 अंक प्राप्त कर बनी टॉपर
बेटियाँ बढ़ा रही हैं प्रदेश का मान, सम्मान और गौरव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मंत्रि-परिषद मै नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट, मण्डला एवं डिण्डोरी के लिए विशेष सहयोगी दस्ते के 850 पद स्वीकृत
पैरा-ओलम्पिक में पदक विजेता खिलाड़ियों को 50 लाख रूपये की अतिरिक्त राशि दिये जाने का अनुमोदन
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की विशेषज्ञता का लाभ संपूर्ण प्रदेश को समान रूप से मिले : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने की राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से अनुबंध के बाद हुई कार्रवाई की समीक्षा