Hindi News Portal
खेल

खेलो इंडिया के समापन समारोह मै मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने चेंपियंस परेड को फ्लेग ऑफ किया

भोपाल , 11 फरवरी : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के समापन समारोह के पहले आज शाम मुख्यमंत्री निवास से चेंपियंस रैली को फ्लैग ऑफ किया। केंद्रीय खेल युवा कार्य और गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रामाणिक, मध्यप्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और पद्मश्री, खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित ओलिंपियन शूटिंग खिलाड़ी गगन नारंग उपस्थित थे। खिलाड़ियों द्वारा इस रैली में उत्साह पूर्वक भागीदारी की गई। प्रमुख सचिव खेल दीप्ति गौड़ मुखर्जी और खेल संचालक रवि गुप्ता भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर शूटर गगन नारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने खेलो इंडिया का सबसे अच्छा आयोजन किया है। जहाँ-जहाँ खेलो इंडिया के गेम्स हुए हैं मध्यप्रदेश ने उससे बेहतर कर दिखाया और एक बेंच मार्क सेट कर दिया है। हम ओलिंपिक का सपना साकार कर सकते हैं। आज यहाँ मौजूद खिलाड़ी और युवा सौभाग्यवान हैं, जिन्होंने इस प्रथम पड़ाव को देखा है। नारंग ने मध्यप्रदेश सरकार और खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दी। उन्होंने मुख्यमंत्री चौहान के साथ चेंपियंस परेड को फ्लेग ऑफ किया।

 मुख्यमंत्री और खेल राज्य मंत्री "हिंदुस्तान का दिल धड़का दो" के गायन में भी शामिल हुए

मुख्यमंत्री चौहान ने चेंपियंस रैली और विशेष बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। बस के साथ विभिन्न आर्टिस्ट ने प्रस्तुति दी। आरजे अनादि ने संचालन किया। कार्यक्रम में बाइकर्स, ब्रेक डांसर्स और साइक्लिस्ट ने प्रस्तुति दी। खेलो इंडिया गेम्स के एंथम “हिन्दुस्तान का दिल धड़का दो” पर डांस परफॉर्मेंस हुआ। गीत के सामूहिक गान में मुख्यमंत्री चौहान, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री प्रामाणिक, मध्यप्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने भी हिस्सेदारी की।
खेलो इंडिया गेम्स में मध्य प्रदेश 29 गोल्ड मेडल के साथ तीसरे स्थान पर रहा। 29 गोल्ड मेडल के अलावा 18 सिल्वर और 26 ब्रॉन्ज समेत कुल 73 मेडल जीते हैं।
खेलो इंडिया मध्य प्रदेश के 8 शहरों में आयोजित किया गया। इसमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मण्डला, बालाघाट और खरगोन (महेश्वर) शामिल हैं। एक गेम (साइकिलिंग) दिल्ली में हुआ। 13 दिन चलने वाले खेलो इंडिया में 27 खेल 23 गेम वेन्यू रहे। इनमें करीब 6 हजार खिलाड़ियों और 2 हजार वॉलंटियर्स ने भाग लिया।

11 February, 2023

भारत ने चौथा टेस्ट 5 विकेट से जीता, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त
हॉकी5एस विश्व कप में भारत ने केन्या को 9-4 से हराया
उत्तम सिंह के 3 गोल मदद की
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29वें आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे
3 जनवरी से शुरू होगा , 400 खिलाड़ी होंगे शामिल