Hindi News Portal
09 May, 2025
भोपाल

5 मार्च से भरे जाएंगे लाड़ली बहना योजना के प्रपत्र

भोपाल,16 फरवरी ; मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 05 मार्च से बहनों की सहायता के लिए लागू की जा रही लाड़ली बहना योजना के लिए प्रपत्र भरवाने का कार्य प्रारंभ होगा। आवश्यकतानुसार शिविर लगा कर भी यह कार्य किया जाएगा। समाज के निर्धन वर्ग, जिसमें छोटे किसान, श्रमिक आदि भी शामिल हैं, के लिए यह योजना जिन्दगी को आसान बनायेगी। मुख्यमंत्री चौहान आज सीहोर जिले के ग्राम खैरी सिलगेना और आम्बा के धार्मिक आयोजनों को वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा संबोधित कर रहे थे।सीहोर जिले के ग्राम खैरी सिलगेना में श्री शिवशक्ति यज्ञ, महाशिवरात्रि महोत्सव 2023, शिव महापुराण कथा और ग्राम आम्बा में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं नानी बाई का मायरा में निकटवर्ती ग्रामों के हजारों लोग शामिल हुए।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना में बहनों को प्रतिमाह एक हजार रूपए की राशि प्राप्त होगी। आगामी 5 मार्च से शासकीय अधिकारी-कर्मचारी और सामाजिक कार्यकर्ता बहनों से योजना के प्रपत्र भरवाने का कार्य प्रारंभ करेंगे। बहनों को इस योजना के लिए विधिवत चयन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के बाद जून माह से राशि मिलना प्रारंभ हो जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं है, बहनों को भाई का स्नेह और एक उपहार है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मुख्यमंत्री किसान निधि, पीएम किसान निधि की राशि के साथ ही बुजुर्ग महिलाओं को प्रतिमाह राशि प्राप्त होती है। इससे परिवार को आर्थिक सहारा मिलेगा। बुजुर्ग महिलाएँ भी अब 600 रूपए मासिक के स्थान पर एक हजार रूपए प्रतिमाह की हकदार होंगी।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे कार्यक्रम बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को परस्पर भेंट और संवाद का अवसर प्रदान करते हैं। इससे सामाजिक समरसता भी बढ़ती है। मुख्यमंत्री चौहान ने भागवत कथा, ज्ञान यज्ञ, शिवशक्ति यज्ञ और महाशिवरात्रि पर्व की सभी उपस्थित नागरिकों को बधाई दी और उनकी सुख-समृद्धि की कामना की। इन कार्यक्रमों में अनेक जन-प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

16 February, 2023

वेदवती की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने कृष्णा गौर से मुलाकात की
कॉलोनी की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया
अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्त एक्शन लें पुलिस अधिकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देश दिए
हाईस्कूल परीक्षा में सिंगरौली की कु. प्रज्ञा जायसवाल पूरे 500 अंक प्राप्त कर बनी टॉपर
बेटियाँ बढ़ा रही हैं प्रदेश का मान, सम्मान और गौरव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मंत्रि-परिषद मै नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट, मण्डला एवं डिण्डोरी के लिए विशेष सहयोगी दस्ते के 850 पद स्वीकृत
पैरा-ओलम्पिक में पदक विजेता खिलाड़ियों को 50 लाख रूपये की अतिरिक्त राशि दिये जाने का अनुमोदन
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की विशेषज्ञता का लाभ संपूर्ण प्रदेश को समान रूप से मिले : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने की राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से अनुबंध के बाद हुई कार्रवाई की समीक्षा