Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

महाशिवरात्रि पर बम बम भोलेः 21 लाख दीपों से जगमगाया शिप्रा नदी का तट, काशी में 5 लाख और महाकाल में 6 लाख भक्त पहुंचे

उज्जैन 18 फरवरी : पूरे देश के शिवालयों में शनिवार को महाशिवरात्रि की धूम रही। उज्जैन में शिप्रा घाट पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी के साथ दीप प्रज्वलित कर शिव ज्योति अर्पणम की शुरुआत की। इससे पहले वे नंदी हॉल में पहुंचे थे और दर्शन किए। घाट पर उन्होंने दीप जलाए। यहां 21 लाख दीपक जलाए जाकर विश्व रिकार्ड बनाया गया हालांकि रिकार्ड़ की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। दीप मोक्षदायिनी शिप्रा नदी के किनारे शाम ढलते ही प्रज्जवलित किए गए। इसके लिए 52 हजार लीटर तेल, रुई की 25 लाख बाती, 600 किलो कपूर और चार हजार माचिस मंगाई गई। अभी तक अयोध्या में 15.76 लाख दीये जलाने का रिकॉर्ड है।
अध‍कारिय घोषणा से पहले ही कुछ घाटों पर दीपक जल्दी। जला दिए गए। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मुख्योमंत्री शिव्राज सिंह चौहान उज्जैलन पहुंचे। इसके बाद हूटर बजते ही सभी दीपक प्रज्वेलित कर दिए गए। इसके बाद कीर्तिमान के लिए दीपों की गिनती की गई। इसके लिए घाटों की बिजली बंद कर दी गई। सीएम ने नौका में सवार होकर लोगों का अभि‍वादन स्वीतकार किया। महाकाल मंदिर में शुक्रवार रात से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारों को देखते हुए शनिवार सुबह 2:30 बजे ही पट खोल दिए गए थे। इसके बाद महाकाल की भस्म आरती की गई और सुबह चार बजे से भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया गया। मंदिर में दर्शन का सिलसिला 19 फरवरी की रात 11 बजे मंदिर के पट बंद होने तक यानी 44 घंटे तक चलता रहेगा। इस दौरान चार प्रहर भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की जाएगी। खबर लिखे जाने तक महाकाल में 6 लाख शिवभक्तों ने शीश नवाया जबकि काशी में पांच लाख शिवभक्त पहुंचे।

 

19 February, 2023

देश की जनता अपना अमूल्य मत इंडी गठबंधन को देकर खराब नहीं करेगी - डॉ. नरोत्तम मिश्रा
इंडी गठबंधन बेल और जेल वाले नेताओं का जमावड़ा है,
कूनो राष्ट्रीय उद्यान मै चीतों की वजह से आदिवासियों की जिंदगी बदल रही ,
सहरिया जनजाति के लिए आरक्षित श्योपुर के कराहल ब्लाक से रिपोर्ट
नागौद के नाराज भाजपा विधायक को मनाने प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे
सिद्धार्थ कुशवाहा कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं
अमित शाह ने छिंदवाड़ा में ऊंट खाना स्थित राम मंदिर में दर्शन किए
रोड शो हुआ, और पार्टी के नेताओं को जीत का मंत्र भी दिया।
राजगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार के माथे पर मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाने का कलंक है :शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री ने राजगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में जनसभा और नामांकन दाखिल कार्यक्रम में हुए शामिल। -