Hindi News Portal
09 May, 2025
भोपाल

मुख्यमंत्री चौहान ने विभागों से कर संग्रहण की जानकारी प्राप्त की

भोपाल ,09 मार्च ; मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वित्त वर्ष का आखिरी माह विभिन्न करों के संग्रहण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। विभागों ने बीते वर्ष से अधिक कर संग्रहण किया है। वित्त वर्ष के पूर्ण होने पर बेहतर उपलब्धि प्राप्त हो, इसके लिए इस माह प्रयासों को बढ़ाएँ। मुख्यमंत्री ने आज समत्व भवन के संकल्प कक्ष में राजस्व संग्रहण करने वाले विभागों के कार्य और लक्ष्य प्राप्ति प्रयासों की समीक्षा की। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वर्चुअल शामिल हुए।
मुख्यमंत्री चौहान ने राज्य में वेट, जीएसटी सहित आबकारी, स्टाम्प पंजीयन, खनिज, परिवहन, ऊर्जा, वन, लोक सम्पत्ति प्रबंधन, राजस्व, जल-संसाधन एवं नर्मदा घाटी विकास विभाग द्वारा करों के संग्रहण के लिए अब तक किए गए कार्य की जानकारी प्राप्त की। चौहान ने निर्देश दिए कि जिन करों की अपेक्षित प्राप्ति में कमी हो, वे विभाग आवश्यकतानुसार अभियान संचालित कर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करें। बताया गया कि करों के संग्रहण में मध्यप्रदेश, देश के अग्रणी राज्यों में है। प्रदेश में व्यापार उद्योग जगत और आमजन में करों के नियमित भुगतान करने की प्रवृत्ति विकसित हुई है। करों से प्राप्त राशि का बड़ा हिस्सा जन-कल्याण में खर्च होता है।

09 March, 2023

वेदवती की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने कृष्णा गौर से मुलाकात की
कॉलोनी की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया
अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्त एक्शन लें पुलिस अधिकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देश दिए
हाईस्कूल परीक्षा में सिंगरौली की कु. प्रज्ञा जायसवाल पूरे 500 अंक प्राप्त कर बनी टॉपर
बेटियाँ बढ़ा रही हैं प्रदेश का मान, सम्मान और गौरव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मंत्रि-परिषद मै नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट, मण्डला एवं डिण्डोरी के लिए विशेष सहयोगी दस्ते के 850 पद स्वीकृत
पैरा-ओलम्पिक में पदक विजेता खिलाड़ियों को 50 लाख रूपये की अतिरिक्त राशि दिये जाने का अनुमोदन
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की विशेषज्ञता का लाभ संपूर्ण प्रदेश को समान रूप से मिले : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने की राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से अनुबंध के बाद हुई कार्रवाई की समीक्षा