Hindi News Portal
भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बोरवेल में गिरे बालक लोकेश के निधन पर दुख व्यक्त किया |

भोपाल : 15 मार्च मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा जिले के खेरखेड़ी गाँव में बोरवेल में गिरे बालक लोकेश अहिरवार के निधन पर गहन दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लोकेश को अथक प्रयास के बाद भी बचाया नहीं जा सका। राज्य सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजन को संबल देने की प्रार्थना की है।
दोषियों पर होगी कार्यवाही
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि दोषियों पर उचित कार्यवाही की जाएगी, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। मुख्यमंत्री चौहान ने लगभग 24 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, होमगार्ड, राजस्व, स्वास्थ्य आदि विभागों के अमले द्वारा किए गए हरसंभव प्रयास के लिए, आभार माना है।

 

15 March, 2023

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे