Hindi News Portal
भोपाल

बूथ कार्यकर्त्ता ही भाजपा की असली ताकत : विष्णुदत्त शर्मा

छिंदवाड़ा। बूथ का कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत है। यही कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ताकत है। कार्यकर्ताओं की सक्रियता से आज भाजपा सशक्त हुई है और सरकार की योजनाएं आम जन तक आसानी से पहुंच रही हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता ने भारतीय जनता पार्टी को चुनाव जीताने का महासंकल्प लिया है, उसी संकल्प को संक्रियता के साथ मिलकर पूरा करेंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने छिंदवाड़ा में बूथ विस्तारक अभियान-2 के अंतर्गत सांवरी मंडल के लावाघोघरी शक्ति केंद्र के बूथ क्रमांक 20 के पदाधिकारियों और पन्ना समिति के सदस्यों से संबोधित करते हुए कही।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा रविवार को छिंदवाड़ा प्रवास पर थे, इस दौरान उन्होंने बूथ विस्तारक अभियान-2 के अंतर्गत बूथ समिति और पन्ना समिति की बैठक ली। प्रदेश अध्यक्ष लावाघोघरी शक्ति केंद्र के बूथ क्रमांक 20 पर आयोजित अभियान में शामिल होने स्वयं ट्रेक्टर चलाकर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रभारी मंत्री कमल पटेल, पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेक साहू सहित अन्य वरिष्ठ नेता बूथ पर पहुंचे थे। उन्होंने कन्यापूजन कर अभियान में भाग लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ क्रमांक 20 के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनका डिजिटल पंजीयन और सत्यापन किया। उन्होंने कार्यकर्ता मुकेश धुर्वे के निवास पर भोजन कर उनके परिवार से भेंट की। प्रदेश अध्यक्ष ने छिंदवाड़ा नगर मंडल के वार्ड 48 में युवा सम्मेलन में शामिल हुए, जिसमें बाद पुलिस ग्राउंड पहुंचकर गृहमंत्री अमित शाह जी के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस देश में सबसे अधिक सत्ता में रही, लेकिन चुनावी नारों और जनता भ्रमित करने का काम किया। कांग्रेस ने 60 सालों में जो विकास नहीं किया, उससे ज्यादा विकास के काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 8 वर्षों में केंद्र सरकार ने कर दिखाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इंदिरा आवास और गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन हकीकत में गरीब को कुछ नहीं मिला। आज मोदी सरकार में गरीबों को प्रधानमंत्री आवास के पक्के मकान, पक्के शौचालय, उज्जवला गैस, आयुष्मान और जन-धन योजना का सुरक्षा कवच मिला है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत का सम्मान दुनियाभर में बढ़ रहा है। कई देशों के राष्ट्र अध्यक्ष भारत की प्रशंसा कर रहे हैं। अब तो पाकिस्तान के लोग भी कह रहे हैं कि “हमे मोदी चाहिए“, यह सशक्त और समृद्ध भारत की तस्वीर है।
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने गुरैया शक्ति केन्द्र की टोली एवं उसके अंतर्गत आने वाले त्रिदेवों के साथ बैठक कर बूथ सशक्तिकरण को लेकर चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव जीतना और राजनीति करना ही भारतीय जनता पार्टी का मकसद नहीं है। भाजपा कार्यकर्ता संगठन कार्यों के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करते हैं, इसलिए अपने बूथ पर मतदान प्रतिशत बढ़े यह जिम्मेदारी भी हमें निभानी है। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना प्रारंभ की है। अब बहनों को 1 हजार रु प्रति माह भाजपा सरकार देगी। यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। आम जन को हम कार्यकर्ता जितनी सक्रियता से सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने का प्रयास करेंगे तो प्रतिसाद स्वरूप आमजन हमसे जुड़ेगा।
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने सारना मंडल के जमुनिया शक्ति केंद्र में हितग्राही सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कहते थे कि भारत गांव में बसता है, गांवों के विकास से ही भारत आगे बढ़ेगा, लेकिन कांग्रेस की सरकारों और उसके भ्रष्टाचार ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी के सपनों को चकनाचूर कर दिया। कांग्रेस की नीतियों से गांव, गरीब और किसान बर्बाद हुए, यही वजह रही है।
प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की भारतीय राजनीति के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है की किसी राष्ट्रीय पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष किसी बूथ पर जाकर एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह कार्य कर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष का बूथ पर आकर कार्य करना यह साबित करता है की भाजपा ही कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। ज़िला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कहा की छिंदवाड़ा का कार्यकर्ता यहां से कांग्रेस को उखाड़ फेंकने के लिए कृत संकल्पित है।
बैठक के संभाग प्रभारी एवं पार्टी की प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, जिला प्रभारी संतोष पारिख, लोकसभा प्रभारी नरेश दिवाकर, सहित पार्टी पदाधिकारी एवं बूथ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

20 March, 2023

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे