Hindi News Portal
भोपाल

कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए

अशोक नगर 22 अप्रैल : मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव का पहला चरण पूरा हो चुका है और दूसरा चरण करीब है। वहीं दल बदल का दौर भी जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के करीबी और चंदेरी नगर पालिका अध्यक्ष दशरथ कोली ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने भाजपा का दामन थाम लिया।
गुना संसदीय क्षेत्र में अशोक नगर आता है और यहां से केंद्रीय मंत्री सिंधिया भाजपा के उम्मीदवार हैं। अशोक नगर में चंदेरी नगर पालिका परिषद आती है और यहां के अध्यक्ष दशरथ कोली ने अपने पार्षदों के साथ केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। दशरथ कोली की गिनती पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के करीबियों में होती रही है।
दशरथ कोली के दल बदल को सियासी तौर पर काफी अहम माना जा रहा है। दिग्विजय सिंह राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं पड़ोसी संसदीय क्षेत्र गुना से केंद्रीय मंत्री सिंधिया मैदान में है। सिंधिया और दिग्विजय की सियासी अदावत किसी से छिपी नहीं है, लिहाजा दोनों एक दूसरे को सियासी तौर पर शह और मात देने के खेल में लगे रहते हैं।

22 April, 2024

प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का बहिष्कार, सेना व सनातन के अपमान पर सबक सिखाएगी जनता ; विष्णुदत्त शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष ने राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के तलेन में कार्यकर्ता सम्मेलन व जनसंपर्क कर लाभार्थियों से संपर्क किया
पटवारी ने इमरती देवी ही नहीं बल्कि पूरे अनुसूचित जाति समाज का अपमान किया है ; मंत्री कृष्णा गौर
भाजपा प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकार-वार्ता को किया संबोधित
(भोपाल) 6 देशों के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा से मुलाकात की
6 देशों के प्रतिनिधिमण्डल ने प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात
मजदूर दिवस पर सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारी फेडरेसन द्वारा पाँच श्रमिक नेताओं का सम्मान किया गया
शिकागो अमेरिका मे मजदूर क्रांति के दौरान शहीद हुए श्रमिकों को याद किया
बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की