Hindi News Portal
09 May, 2025
भोपाल

हम कैदियों को आपराधिक दृष्टि से देखकर नहीं, उन्हें सुधारने की कोशिश करते हैं: मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल ,21मार्च ; मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में एक लाख 24 हजार पदों की नियुक्ति का अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में 132 जेले हैं और उनमें 50 हजार से अधिक कैदी हैं। उन्होंने कहा कि हम कैदियों को आपराधिक दृष्टि से नहीं देख कर उन्हें सुधारने की कोशिश करते हैं। उनके स्वास्थ्य और उपचार की व्यवस्था की जिम्मेदारी सरकार की है। इसलिए पेरामेडिकल स्टॉफ में चयन कर कैदियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान आज निवास पर जेल विभाग के 34 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरित कर रहे थे। गृह एवं जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, और प्रमुख सचिव जेल संजीव कुमार झा उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चयनित अभ्यार्थी काम करने का दृष्टिकोण हमेशा अच्छा रखें। सकारात्मक भावना, प्रसन्नता और आनंद से कार्य करें। उन्होंने एक कहानी का प्रसंग देखते हुए नव-नियुक्त अभ्यर्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जो कार्य हमें मिला है उसे पूरी प्रामाणिकता, मेहनत और ईमानदारी से करें। कार्य ही भगवान की पूजा है। नव नियुक्त अभ्यर्थियों को शासकीय सेवा में चयन होने से जनता की सेवा करने का अवसर मिला है।

पुलिस महानिदेशक श्री अरविंद कुमार ने बताया कि जेल विभाग में रिक्त पदों की पूर्ति में 34 अभ्यर्थी योग्य पाए गए थे। अब जेलों में स्वास्थ्य सेवाएँ और बेहतर हो सकेंगी।

21 March, 2023

वेदवती की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने कृष्णा गौर से मुलाकात की
कॉलोनी की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया
अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्त एक्शन लें पुलिस अधिकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देश दिए
हाईस्कूल परीक्षा में सिंगरौली की कु. प्रज्ञा जायसवाल पूरे 500 अंक प्राप्त कर बनी टॉपर
बेटियाँ बढ़ा रही हैं प्रदेश का मान, सम्मान और गौरव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मंत्रि-परिषद मै नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट, मण्डला एवं डिण्डोरी के लिए विशेष सहयोगी दस्ते के 850 पद स्वीकृत
पैरा-ओलम्पिक में पदक विजेता खिलाड़ियों को 50 लाख रूपये की अतिरिक्त राशि दिये जाने का अनुमोदन
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की विशेषज्ञता का लाभ संपूर्ण प्रदेश को समान रूप से मिले : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने की राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से अनुबंध के बाद हुई कार्रवाई की समीक्षा