Hindi News Portal
09 May, 2025
धर्म

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा

आज से चैत्र नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं। आज सुबह 9 बजकर 18 तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 3 बजकर 32 मिनट तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा।

मेष : जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
बृषभ : आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मिथुन : ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। असमाजिक तत्वों से दूरी बनाये रखें। राजनीतिज्ञों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
कर्क : भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। भविष्य की चिंता छोड़ वर्तमान में केंद्रित हों। निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें।
सिंह : किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पूरा दिन अध्यात्मिक व पारंपरिक कार्यों में ब्यतीत होगा। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।
कन्या : निराशावादी विचारों का त्याग करें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। घर में खुशहाली रहेगी।
तुला : अत्याधिक कार्यों के बोझ से मन परेशान होगा। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र के लोगों के साथ क्रियाशीलता बढ़ेगी। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग उत्साह का संचार करेगा।
वृश्चिक : उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। जरूरी कार्यों में आलस्य का त्याग करें।
धनु : पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचितकर का शिकार होगा। महत्वपूर्ण दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे।
मकर : अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें।
कुंभ : सगे-संबंधियों के बीच नैतिक कत्तव्यों से विमुख न हों। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी।
मीन : पारिवारिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। नये कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं।

22 March, 2023

आज का राशिफल
आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी और गुरुवार दिनाक 8-5-25 का दिन है।
टोकन व्यवस्था के जरिए बाबा के दर्शन से श्रद्धालु संतुष्ट
पैदल मार्ग पर रैन शेल्टर बढ़ाए जाने से श्रद्दालुओं को मिल रही है राहत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव रिंवझा में भागवत कथा में हुए शामिल
मुख्यमंत्री की कार्य शैली की तारीफ कथावाचक डॉ. अनिरूद्धाचार्य जी महाराज ने की
महाकाल मंदिर परिसर के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय में आग लगी 42 बैटरियां जलकर कर खाक हो गई।
फायर ब्रिगेड के दमकल पहुंचे मौके पर, आग पर पाया
केदारनाथ में पहले दिन 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए
‘हर हर महादेव’ के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।