Hindi News Portal
09 May, 2025
भोपाल

कांग्रेस आज देश के लिए समस्या और कांग्रेस की समस्या राहुल: शिवराज

भोपाल 25 मार्च : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि गांधी आज मुंह पर ताला लगाने की ‘नौटंकी’ कर रहे हैं, कांग्रेस आज देश के लिए समस्या है एवं कांग्रेस की समस्या गांधी हैं।
चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस के लोग आज मुंह पर ताला लगा के बैठे हैं। गांधी ने अपने मुंह पर ताला तब क्यों नहीं लगाया, जब वे अपने मुंह से मोदी जाति के बारे में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गांधी को किसने हक दिया, पिछड़ा वर्ग का अपमान करने का। क्या पिछड़े वर्ग का होना पाप है। वे अपने आप को राजा-महाराजा से कम नहीं समझते।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंह पर ताला उस समय लगाना था जब उन्होंने न्यायपालिका का अपमान किया। वे क्या क्या बोलते हैं, सुन कर आश्चर्य होता है।
मुख्यमंत्री ने गांधी के संदर्भ में कहा कि स्वयं को दुर्भाग्य से सांसद बता कर उन्होंने संसद का अपमान किया। लोकसभा सदस्य रहते हुए संसद में कुछ कह कर जिस तरह से आंख मारी, क्या वो सांसद की गरिमा थी। वे पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं। पंजाब और यूपी के युवाओं का मजाक बनाया। मंदिर में जाने वालों को छेड़खानी करने वाला बताया। सर्जिकल स्ट्राइल और सेना का अपमान किया, और तो और अध्यादेश फाड़ कर अपने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का भी अपमान किया। उस समय मुंह पर ताला क्यों नहीं लगाया।
चौहान ने कहा कि आज वे (गांधी) ताला लगाने की नौटंकी कर रहे हैं। सही बात ये है कि कांग्रेस आज देश के लिए समस्या है और कांग्रेस की समस्या राहुल गांधी हैं।

25 March, 2023

वेदवती की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने कृष्णा गौर से मुलाकात की
कॉलोनी की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया
अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्त एक्शन लें पुलिस अधिकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देश दिए
हाईस्कूल परीक्षा में सिंगरौली की कु. प्रज्ञा जायसवाल पूरे 500 अंक प्राप्त कर बनी टॉपर
बेटियाँ बढ़ा रही हैं प्रदेश का मान, सम्मान और गौरव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मंत्रि-परिषद मै नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट, मण्डला एवं डिण्डोरी के लिए विशेष सहयोगी दस्ते के 850 पद स्वीकृत
पैरा-ओलम्पिक में पदक विजेता खिलाड़ियों को 50 लाख रूपये की अतिरिक्त राशि दिये जाने का अनुमोदन
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की विशेषज्ञता का लाभ संपूर्ण प्रदेश को समान रूप से मिले : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने की राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से अनुबंध के बाद हुई कार्रवाई की समीक्षा