Hindi News Portal
09 May, 2025
भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भीम नगर में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के प्रपत्र भरवाए

भोपाल, 01 अप्रेल ; मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शाम मंत्रालय के निकट स्थित भीम नगर वार्ड में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत दो बहनों के प्रपत्र भरवाएं। भीम नगर में लगाए गए शिविर में योजना के प्रपत्र भरने के लिए अनेक बहनें एकत्रित थीं। बहनों ने इस योजना को बहुउपयोगी बताया।
मुख्यमंत्री चौहान ने सीमा राठौर और यास्मीन के प्रपत्र भरवाए। उन्होंने योजना की पात्रता की जानकारी भी बहनों को दी। प्रपत्र भरवाते हुए उन बिन्दुओं को भी स्पष्ट किया, जिनकी वजह से बहनें योजना का लाभ लेने के लिए अपात्र होती हैं। बहनों से बातचीत में यह बात सामने आयी कि भीम नगर के अधिकांश महिलाएं इस योजना के संबंध में आवश्यक जानकारी भी रखती हैं।
मुख्यमंत्री चौहान ने इस अवसर पर टी.वी. चैनल प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि आगामी 10 जून से योजना के अंतर्गत बहनों को राशि मिलना प्रारंभ हो जाएगी। अप्रैल माह में प्रपत्र भरवाने का कार्य पूरा नहीं हुआ, तो इस तिथि को बढ़ाया भी जा सकता है। प्रतिमाह एक हजार रूपए की धनराशि मिलने से बहनों को बच्चों की पोषण की आवश्यकता को पूरा करने में भी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री चौहान ने बहनों को जानकारी दी कि आज से मदिरा की दुकानों के निकट अहातों की व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है। बहनों के जीवन में पुरूषों के मद्यपान के कारण तकलीफ न आए, इस उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

01 April, 2023

वेदवती की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने कृष्णा गौर से मुलाकात की
कॉलोनी की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया
अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्त एक्शन लें पुलिस अधिकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देश दिए
हाईस्कूल परीक्षा में सिंगरौली की कु. प्रज्ञा जायसवाल पूरे 500 अंक प्राप्त कर बनी टॉपर
बेटियाँ बढ़ा रही हैं प्रदेश का मान, सम्मान और गौरव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मंत्रि-परिषद मै नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट, मण्डला एवं डिण्डोरी के लिए विशेष सहयोगी दस्ते के 850 पद स्वीकृत
पैरा-ओलम्पिक में पदक विजेता खिलाड़ियों को 50 लाख रूपये की अतिरिक्त राशि दिये जाने का अनुमोदन
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की विशेषज्ञता का लाभ संपूर्ण प्रदेश को समान रूप से मिले : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने की राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से अनुबंध के बाद हुई कार्रवाई की समीक्षा