Hindi News Portal
09 May, 2025
व्यापार

भारत का अमेरिका के साथ कारोबार 2022-23 में आठ प्रतिशत बढ़ा, चीन के साथ 1.5 प्रतिशत गिरा

नई दिल्ली 19 अप्रैल : भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2022-23 में लगभग आठ प्रतिशत बढ़कर 128.55 अरब डॉलर हो गया, जबकि 2021-22 में यह 119.5 अरब डॉलर था। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, यह देखते हुए कि 2020-21 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार केवल 80.51 अरब डॉलर था, यह वृद्धि महत्वपूर्ण है।
भारत से अमेरिका में निर्यात 2022-23 में 2.81 प्रतिशत बढ़कर 78.31 अरब डॉलर हो गया, जबकि 2021-22 में यह 76.18 अरब डॉलर था। वहीं आयात लगभग 16 प्रतिशत बढ़कर 50.24 अरब डॉलर हो गया। अमेरिका के विपरीत चीन के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार 2022-23 में 1.5 फीसदी गिरकर 114 अरब डॉलर रह गया जबकि 2021-22 में यह 115 अरब डॉलर था।
चीन को निर्यात 2022-23 में 28 प्रतिशत गिरकर 15.32 अरब डॉलर हो गया, जबकि 2021-22 में आयात चार प्रतिशत बढ़कर 98.51 अरब डॉलर रहा था।

19 April, 2023

ऑपरेशन सिंदूर के बाद चंडीगढ़, अमृतसर समेत ये 27 एयरपोर्ट्स 10 मई तक रहेंगे बंद, 430 उड़ानें रद्द हुईं
10 मई, 2025 तक प्रभावित उड़ानों पर बुक की गई टिकटों के लिए मान्य है।"
विधायक सबनानी ने हापुस आमो की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया
आम तो फलों का राजा है और आज यहां इसकी खुशबू मन को मोह रही है
भारतीय रेल के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में डाक टिकटों की प्रदर्शनी
50 वर्ष पूर्ण होने पर जारी डाक टिकट प्रमुख रूप से शामिल हैं।
“दक्षिण दर्शन यात्रा” के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 09 जून रवाना होगी
भोपाल मंडल के रानी कमलापति एवं इटारसी स्टेशनों से यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा
भोपाल मंडल में यूटीएस ऐप से–लाखों यात्रियों ने आसान सफर के साथ डिजिटल सुविधा का लाभ लिया
ऐप के माध्यम से कुल 40,033 टिकटों की बुकिंग की गई, जिनके जरिए 2 लाख 6 हजार 607 यात्रियों ने यात्रा की।