Hindi News Portal
भोपाल

उत्सवी माहौल में हो मंडला जिले का कार्यक्रम: मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल 21 अप्रैल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मंडला जिले में 27 अप्रैल को होने वाला कार्यक्रम उत्सवी माहौल में हो। ऐसा वातावरण बने कि लोग आकर्षित हों। कार्यक्रम में लगाई जाने वाली प्रदर्शनी में कोदो-कुटकी और अन्य मोटे अनाजों की जानकारी दी जाये। मंडला में होने वाले कार्यक्रम में 75 हजार हितग्राही शामिल होंगे। मुख्यमंत्री चौहान आज मंत्रालय में 27 अप्रैल को मंडला जिले के निवास ब्लॉक के नारायणगंज में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की बैठक ले रहे थे।मुख्यमंत्री चौहान कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना, स्व-सहायता समूह की महिलाओं को लाभान्वित करेंगे। पेसा मोबिलाइजर, जन-सेवा मित्र, जन अभियान परिषद के सदस्यों से संवाद भी करेंगे।मुख्यमंत्री वन्य-प्राणी प्रबंधन कार्यशाला में भी शामिल होंगे। कार्यशाला ग्राम मोचा में 27 से 29 अप्रैल तक होगी। वन्य-प्राणी प्रबंधन पर लघु फिल्म दिखाई जायेगी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कार्यशाला में विदेश से आने वाले अतिथियों का स्वागत बेहतर हो।

21 April, 2023

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे