Hindi News Portal
भोपाल

गुफा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए बनेगा विशाल भवन और ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की होगी स्थापना

भोपाल : 22 अप्रैल,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गुफा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशाल भवन का निर्माण किया जाएगा। प्रदेश में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना की जाएगी। भगवान परशुराम न्याय के देवता थे। उन्होंने आततायियों का नाश करने शस्त्र उठाए थे। उनकी प्रेरणा से मध्यप्रदेश की धरती पर गुण्डे, बदमाश और नक्सलियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश में कक्षा 8वीं के पाठ्यक्रम में भगवान परशुराम के जीवन-चरित्र को शामिल करने, संस्कृत और कर्मकांड का अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने और पुजारियों को मानदेय देने की व्यवस्था की गई है। प्रदेश में आवश्यकता पड़ने पर संस्कृत शिक्षकों को नियुक्त करने का कार्य किया जाएगा। साथ ही मंदिरों की भूमि के संबंध में आवश्यक अधिकार भी रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज गुफा मंदिर परिसर भोपाल में बागेश्वर धाम के स्वामी श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज जी के सानिध्य में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर अक्षयोत्सव-2023 को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान परशुराम की जन्म-स्थली जानापाव में श्रीपरशुराम लोक का निर्माण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि धर्म और संस्कृति की रक्षा के कार्य में ब्राह्मणों ने विशेष योगदान दिया है। विभिन्न अवसरों पर आवश्यक कर्मकांड के लिए शिक्षित और दीक्षित ब्राम्हण अपने दायित्व पूरे करते हैं। प्रदेश में 3547 संस्कृत शिक्षक नियुक्त किए गए हैं। शासकीय विद्यालयों में संस्कृत शिक्षकों की आवश्यकता को देखते हुए और भी नियुक्तियाँ की जाएंगी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज द्वारा दिए गए सुझावों के अनुरूप राज्य सरकार आवश्यक कदम उठाएगी।
जन्मोत्सव कार्यक्रम में गुफा मंदिर के महंत श्री रामप्रवेश दास, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, सांसद विष्णु दत्त शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, विधायक रामेश्वर शर्मा, भोपाल महापौर मालती राय, भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा, जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इसके पूर्व लालघाटी चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर पहुँच कर अक्षय तृतीया पर पूजा अर्चना की। दुर्गा मंदिर से गुफा मंदिर परिसर तक शोभा यात्रा भी निकाली गई, जिसमें नागरिकों ने पुष्प-वर्षा कर मुख्यमंत्री चौहान का स्वागत किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी की।

23 April, 2023

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने जताया मतदाताओं का आभार
महापर्व में मध्यप्रदेश के नागरिकों, हमारे मतदाता भाई-बहनों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है
हम प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प पत्र के हर वचन को पूरा करेंगे राहुल गांधी को न हिंदी की समझ और न अंग्रेजी की, हम इटली में नहीं समझा सकते ; शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह के साथ रायसेन में नामांकन पत्र दाखिल किया
नामांकन जमा करने उम्मीदवार 24 हजार की चिल्लर लेकर पहुंचा
गिनती करने में कर्मचारियों को आधा घंटे से अधिक का समय लग गया था
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम लोकसभा के पिपरिया एवं बालाघाट लोकसभा के लांजी में आयोजित जनसभा को संबोधित किया
बेईमानी करने वालों की जगह जेल में है भाजपा की सरकारें कर रही डॉ.अंबेडकर के सपनों को पूरा-डॉ. मोहन यादव
भोपाल संसदीय क्षेत्र के लिये आज से प्राप्त किये जायेंगे नाम निर्देशन पत्र
प्रत्याशियों द्वारा इसी दिन से नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये जाएंगे।