Hindi News Portal
09 May, 2025
धर्म

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में रात 8 बजे के बाद आवाजाही बंद

उत्तरकाशी 02 मई, : चारधाम यात्रा में लगातार बिगड़ते मौसम और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए अब पुलिस प्रशासन ने नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। जिसमें अब गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में रात आठ बजे के बाद आवाजाही बंद कर दी जाएगी। इसके लिए पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान बनाया है। गंगोत्री धाम के भटवाड़ी बैरियर से रात 8:30 बजे के बाद वाहनों को आगे नहीं जाने दिया जाएगा।
वहीं यमुनोत्री धाम के दोबाटा बड़कोट बैरियर से वाहनों को आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही गंगोत्री यात्रा रूट पर धराली में रात 10 बजे, झाला में 9.30 बजे, नगुण में 10 बजे से यात्रा वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। पुलिस ने चारधाम यात्रा के लिए नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। प्लान के तहत रात आठ बजे के बाद गंगोत्री और यमुनोत्री धाम से यात्रियों का किसी भी प्रकार का आवागमन नहीं होगा। वहीं रात 10 से सुबह 4 बजे तक यात्रा वाहनों के संचालन पर पूरी तरह रोक रहेगी।
वहीं यमुनोत्री रूट पर जानकीचट्टी में रात 9, खरादी में 10 और ब्रहमखाल में 10 बजे से वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। एसपी ने बताया कि इन दिनों पहाड़ों में लगातार बारिश जारी है। इसलिए यात्रियों की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। प्लान को यात्रा रूटों पर लागू कर दिया गया है।

02 May, 2023

आज का राशिफल
आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी और गुरुवार दिनाक 8-5-25 का दिन है।
टोकन व्यवस्था के जरिए बाबा के दर्शन से श्रद्धालु संतुष्ट
पैदल मार्ग पर रैन शेल्टर बढ़ाए जाने से श्रद्दालुओं को मिल रही है राहत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव रिंवझा में भागवत कथा में हुए शामिल
मुख्यमंत्री की कार्य शैली की तारीफ कथावाचक डॉ. अनिरूद्धाचार्य जी महाराज ने की
महाकाल मंदिर परिसर के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय में आग लगी 42 बैटरियां जलकर कर खाक हो गई।
फायर ब्रिगेड के दमकल पहुंचे मौके पर, आग पर पाया
केदारनाथ में पहले दिन 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए
‘हर हर महादेव’ के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।