Hindi News Portal
09 May, 2025
खेल

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दोहा डायमंड लीग में स्वर्ण जीतने पर दी नीरज चोपड़ा को बधाई

नई दिल्ली,07 मई। टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के दोहा डायमंड लीग 2023 जीतने पर केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी है।
अनुराग ठाकुर ने एक ट्वीट में कहा, नीरज चोपड़ा जीत गए! 88.67 मीटर के जोरदार थ्रो के साथ, उन्होंने दोहा डायमंड लीग में अपना दबदबा बनाया और गौरव घर लाये। एक सच्चा चैंपियन जिसने देश को फिर से गौरवान्वित किया है। इस शानदार जीत के लिए बधाई नीरज!
नीरज चोपड़ा ने चोट से उबरने के बाद शानदार वापसी करते हुए 88.67 मीटर थ्रो के साथ दोहा डायमंड लीग 2023 का खिताब अपने नाम किया।
चोपड़ा का पहला थ्रो 88.67 था जो नए सीजन की शुरुआत करने का एक शानदार तरीका था। उनका पहला थ्रो उनके लिए जीत पक्की करने के लिए काफी था लेकिन उन्होंने फिर भी आगे बढऩे की कोशिश की।
चोपड़ा का दूसरा थ्रो 86.04 मीटर की दूरी का था। चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता जैकब वडलेज्च (88.63 मीटर) और विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स (85.88 मीटर) पर अपनी बढ़त बनाए रखी। नीरज के पास केवल चार सेंटीमीटर की बढ़त थी।
अपने तीसरे प्रयास में नीरज ने 85.47 मीटर की दूरी से भाला फेंका। अपने पहले प्रयास से दूरी कम होने के बावजूद उन्होंने बढ़त बनाए रखी। नीरज ने चौथे प्रयास में फाउल किया।
अपने दूसरे आखिरी प्रयास में उन्होंने 84.37 मीटर की दूरी को छुआ। दूसरी ओर, वाडलेज अभी भी अपने पांचवें प्रयास में चोपड़ा की दूरी (88.47 मीटर) को पार नहीं कर सके। एंडरसन पीटर्स अपने पांचवें प्रयास में पिछड़ गए क्योंकि उन्होंने 82.22 मीटर की दूरी दर्ज की।
अंत में नीरज ने अपने पहले प्रयास में तय की गई दूरी से जीत हासिल की। हालांकि, ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता 90 मीटर के निशान को पार करने से चूक गए।

07 May, 2023

खेल मंत्री सारंग ने जूनियर वैडमिंटन खिलाड़ियों को दी बधाई
प्रतियोगिता में अंडर 11, अंडर 13 और अंडर 15 में मुकाबले खेले गए।
टीम इंडिया द्विपक्षीय सीरीज के लिए बांग्लादेश नहीं जाएगी
पहलगाम आतंकी हमले के बाद मंडराए खतरे के बादल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य स्तरीय शिखर खेल पुरस्कार-2023 के विजेताओं को दी बधाई
न केवल प्रदेश का नाम रोशन किया है, बल्कि भारतवर्ष की प्रतिष्ठा में भी वृद्धि की है।
विराट कोहली को लगी चोट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया , फैंस की सांसें अटकी
दर्द के कारण कोहली परेशान दिखे, जिसके बाद टीम का फिजियो उनका....
बॉक्सर स्वीटी बूरा ने पुलिस थाने में पति दीपक हुड्डा से मारपीट की और गला दबाने वीडियो वायरल हुआ
स्वीटी ने अपने पति पर दहेज मांगने का आरोप लगाया।