Hindi News Portal
भोपाल

पवित्र और ऐतिहासिक क्षिप्रा नदी की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखने के लिये 1741 करोड़ रूपए की योजना

भोपाल : 15 , मई ; मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि क्षिप्रा प्रदेश की पवित्र और ऐतिहासिक नदी है। यह मोक्षदायिनी है। लोगों की आस्था की प्रतीक क्षिप्रा को स्वच्छ और पवित्र बनाए रखना जरूरी है। मुख्यमंत्री चौहान निवास कार्यालय समत्व भवन में पुण्य-सलिला क्षिप्रा नदी के संरक्षण-संवर्धन पर "अविरल प्रवाह योजना" के प्रस्तुतिकरण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के चेयरमेन एस.एन. मिश्रा सहित वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ मौजूद थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि क्षिप्रा नदी को पुन: प्रवाहमान करना है। सबसे पहले नदी में गंदा पानी मिलने से रोकना होगा। इसके लिए लांग टर्म प्लानिंग कर रोडमैप तैयार करें। प्लानिंग में जन-समुदाय को भी शामिल कर सहयोग प्राप्त किया जाये। रोडमैप बना कर शीघ्र मेरे समक्ष प्रस्तुत किया जाए। जानकारी दी गई कि नदी के संरक्षण-संवर्धन के लिए 5 साल में 1741 करोड़ रूपए खर्च करने की योजना है। संरक्षण-संवर्धन के तरीकों की जानकारी भी दी गई। साथ ही नदी के आस-पास के क्षेत्र को भी हरा-भरा रखने के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया गया।

15 May, 2023

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे