Hindi News Portal
09 May, 2025
भोपाल

सतगुरू कबीर साहिब ने समाज को नई दिशा दिखाई : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल 5 जून ;मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सतगुरू कबीर साहिब ने समाज को नई दिशा दिखाई। वे अपने दोहे और साखियों के माध्यम से कम शब्दों में गूढ़ संदेश देते थे। छोटी-छोटी इन साखियों से उन्होंने समाज की कुरीतियों को दूर करने का अभियान चलाया। उनके बताए मार्ग पर चल कर हम अपने देश और समाज का कल्याण कर सकते हैं। मुख्यमंत्री चौहान भेरूंदा जिला सीहोर में हुए कबीर साहिब प्रकटोत्सव में निवास कार्यालय से वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान के सुपुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान भेरूंदा में हुए कार्यक्रम में उपस्थित थे।मुख्यमंत्री चौहान ने प्रकटोत्सव दिवस की बधाई और शुभकामनाएँ दी। भेरूंदा में हुए कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल इंजीनियर, वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष गुरू प्रसाद शर्मा, रघुनाथ सिंह भाटी, जनजातीय वित्त निगम की अध्यक्ष निर्मिला बारेला, जन-प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

05 June, 2023

वेदवती की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने कृष्णा गौर से मुलाकात की
कॉलोनी की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया
अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्त एक्शन लें पुलिस अधिकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देश दिए
हाईस्कूल परीक्षा में सिंगरौली की कु. प्रज्ञा जायसवाल पूरे 500 अंक प्राप्त कर बनी टॉपर
बेटियाँ बढ़ा रही हैं प्रदेश का मान, सम्मान और गौरव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मंत्रि-परिषद मै नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट, मण्डला एवं डिण्डोरी के लिए विशेष सहयोगी दस्ते के 850 पद स्वीकृत
पैरा-ओलम्पिक में पदक विजेता खिलाड़ियों को 50 लाख रूपये की अतिरिक्त राशि दिये जाने का अनुमोदन
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की विशेषज्ञता का लाभ संपूर्ण प्रदेश को समान रूप से मिले : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने की राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से अनुबंध के बाद हुई कार्रवाई की समीक्षा