Hindi News Portal
11 May, 2025
भोपाल

जो शतायु होते हैं, वे देवतुल्य हो जाते हैं : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल : 23 जुलाई ;मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जो शतायु होते हैं, वे देवतुल्य हो जाते हैं। स्व. महाराज सिंह दांगी पुण्यात्मा थे और 103 वर्ष आयु पूरी की। वे देव तुल्य हो गए थे। उनका आशीर्वाद उनके परिवार और हम सब पर बना रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना हैं।
मुख्यमंत्री चौहान आज विदिशा में समाजसेवी तोरण सिंह दांगी के पिता स्व. महाराज सिंह दांगी की शांति सभा में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपनी और प्रदेश की जनता की ओर से स्व. श्री दांगी को श्रद्धांजलि दी। स्वर्गीय दांगी के परिवार जन और विदिशा के गणमान्य जन उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय परंपरा, सनातन संस्कृति कहती है कि शरीर नश्वर है, लेकिन आत्मा अजर-अमर है। आत्मा को शस्त्र नहीं काट सकता, आग जला नहीं सकती, पानी भिगो नहीं सकता, हवा सुखा नहीं सकती है। आत्मा अजर-अमर, अविनाशी, शाश्वत, सनातन, चिरंतन है। सच्चिदानंद आत्मा का वास्तविक स्वरूप है ।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जब भी मैं श्री महाराजसिंह जी से मिलता था, वे आशीर्वाद की वर्षा करते थे। उन्होंने बहुत यशस्वी जीवन जिया। गाँव के सरपंच के रूप में उन्होंने बहुत सारे कार्य कराए। जब गाँव को जरूरत पड़ी तो स्वयं की भूमि दान कर दी। सरपंच के रूप में किए गए उनके कार्य आज तक याद किए जाते हैं। वे सामाजिक कार्यकर्ता थे, मैं उनके चरणों में प्रणाम करता हूँ।
शांति सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष गीता रघुवंशी, विधायक हरिसिंह सप्रे, लीना जैन, राजश्रीसिंह, विदिशा नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति शर्मा, विदिशा जनपद अध्यक्ष वीरसिंह रघुवंशी उपस्थित थे।

23 July, 2023

वेदवती की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने कृष्णा गौर से मुलाकात की
कॉलोनी की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया
अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्त एक्शन लें पुलिस अधिकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देश दिए
हाईस्कूल परीक्षा में सिंगरौली की कु. प्रज्ञा जायसवाल पूरे 500 अंक प्राप्त कर बनी टॉपर
बेटियाँ बढ़ा रही हैं प्रदेश का मान, सम्मान और गौरव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मंत्रि-परिषद मै नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट, मण्डला एवं डिण्डोरी के लिए विशेष सहयोगी दस्ते के 850 पद स्वीकृत
पैरा-ओलम्पिक में पदक विजेता खिलाड़ियों को 50 लाख रूपये की अतिरिक्त राशि दिये जाने का अनुमोदन
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की विशेषज्ञता का लाभ संपूर्ण प्रदेश को समान रूप से मिले : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने की राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से अनुबंध के बाद हुई कार्रवाई की समीक्षा