Hindi News Portal
09 May, 2025
व्यापार

भोपाल से मुंबई जाने वाले विमान में खराबी, फ्लाइट निरस्त, यात्रियों ने किया जमकर हंगामा

भोपाल 06 सितंबर भोपाल से मुंबई जा रही इंडिगो की नाइट फ्लाइट में मंगलवार देर रात को अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते विमान टेकआफ नहीं हो सका और फ्लाइट को ऐनवक्त पर निरस्त करना पड़ा। फ्लाइट निरस्त होने से परेशान यात्रियों ने देर रात को ही एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। इंडिगो प्रबंधन रात को वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर सका, इस कारण यात्री नाराज दिखे।
इंडिगो की रात की उड़ान निर्धारित समय से आधे घंटे की देरी से मुंबई से भोपाल पहुंच गई थी। मुंबई से भोपाल आने वाले यात्रियों को कोई परेशान नहीं हुई, लेकिन जब यही उड़ान भोपाल से मुंबई जाने को तैयार थी, उसी समय विमान के इंजन में खराबी आ गई। तकनीकी खराबी के कारण पहले उड़ान को होल्ड किया गया। यात्रियों को लगा कि कुछ समय में विमान टेकआफ होगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका। रात्रि करीब 12 बजे कंपनी ने उड़ान निरस्त करने की घोषणा कर दी लेकिन यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा सकी। कई यात्रियों ने इस पर नाराजगी प्रकट करते हुए जमकर हंगामा किया। यात्रियों को होटल में ठहराने की व्यवस्था भी नहीं हो सकी। कई यात्रियों ने टिकट निरस्त करवा दिए। वहीं कुछ यात्री सुबह तक एयरपोर्ट पर बैठे रहे। यात्रियों को सुबह की उड़ान से मुंबई भेजा गया। एयरपोर्ट अथारिटी को इंडिगो ने सूचना दी कि तकनीकी कारणों से उड़ान को निरस्त करना पड़ा।

06 September, 2023

ऑपरेशन सिंदूर के बाद चंडीगढ़, अमृतसर समेत ये 27 एयरपोर्ट्स 10 मई तक रहेंगे बंद, 430 उड़ानें रद्द हुईं
10 मई, 2025 तक प्रभावित उड़ानों पर बुक की गई टिकटों के लिए मान्य है।"
विधायक सबनानी ने हापुस आमो की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया
आम तो फलों का राजा है और आज यहां इसकी खुशबू मन को मोह रही है
भारतीय रेल के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में डाक टिकटों की प्रदर्शनी
50 वर्ष पूर्ण होने पर जारी डाक टिकट प्रमुख रूप से शामिल हैं।
“दक्षिण दर्शन यात्रा” के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 09 जून रवाना होगी
भोपाल मंडल के रानी कमलापति एवं इटारसी स्टेशनों से यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा
भोपाल मंडल में यूटीएस ऐप से–लाखों यात्रियों ने आसान सफर के साथ डिजिटल सुविधा का लाभ लिया
ऐप के माध्यम से कुल 40,033 टिकटों की बुकिंग की गई, जिनके जरिए 2 लाख 6 हजार 607 यात्रियों ने यात्रा की।