Hindi News Portal
09 May, 2025
व्यापार

फ्लाइट में यात्री ने एयर होस्टेस को जबरन गले लगाया और किस करने की कोशिश की

नई दिल्ली ,09 सितंबर फ्लाइट में एयर होस्टेस के साथ फिर से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मुंबई में फ्लाइट से उतरने से पहले एक शख्स ने एयर होस्टेस को जबरन गले लगाया और फिर उसे किस करने की कोशिश की। पीडि़ता ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की, जिसके बाद आरोपी को मुंबई में गिरफ्तार किया गया है। मामला चर्चाओं का विषय बन गया है।
मस्कट से ढाका जाने वाली विस्तारा की एक फ्लाइट मुंबई होकर जाती है। इस फ्लाइट में बांग्लादेश का शख्स मोहम्मद दुलाल भी सवार था। बताया गया है कि आरोपी ने फ्लाइट से उतरने से पहले अभद्रता शुरू कर दी। उसने एयर होस्टेस को जबरन गले लगा लिया। इसके बाद पीडि़ता को किस करने की कोशिश की।
आरोप है कि फ्लाइट के अन्य यात्रियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी नहीं माना। लोगों से विवाद करने लगा। जानकारी होने पर फ्लाइट के कैप्टन भी आ गए। जब उन्होंने आरोपी को काबू में करने की कोशिश की तो आरोपी उनसे भी उलझ गया। इस पर फ्लाइट कैप्टन ने आरोपी यात्री को रेड वार्निंग कार्ड दिया।
स्थिति काबू से बाहर होने पर फ्लाइट कर्मियों और पीडि़त एयर होस्टेस ने एयरपोर्ट सुरक्षा का मामले की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। बता दें कि इससे पहले भी फ्लाइट में अभद्रता के कई मामले सामने आ चुके हैं।

09 September, 2023

ऑपरेशन सिंदूर के बाद चंडीगढ़, अमृतसर समेत ये 27 एयरपोर्ट्स 10 मई तक रहेंगे बंद, 430 उड़ानें रद्द हुईं
10 मई, 2025 तक प्रभावित उड़ानों पर बुक की गई टिकटों के लिए मान्य है।"
विधायक सबनानी ने हापुस आमो की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया
आम तो फलों का राजा है और आज यहां इसकी खुशबू मन को मोह रही है
भारतीय रेल के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में डाक टिकटों की प्रदर्शनी
50 वर्ष पूर्ण होने पर जारी डाक टिकट प्रमुख रूप से शामिल हैं।
“दक्षिण दर्शन यात्रा” के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 09 जून रवाना होगी
भोपाल मंडल के रानी कमलापति एवं इटारसी स्टेशनों से यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा
भोपाल मंडल में यूटीएस ऐप से–लाखों यात्रियों ने आसान सफर के साथ डिजिटल सुविधा का लाभ लिया
ऐप के माध्यम से कुल 40,033 टिकटों की बुकिंग की गई, जिनके जरिए 2 लाख 6 हजार 607 यात्रियों ने यात्रा की।