Hindi News Portal
छत्तीसगढ़

जांजगीर में विजय संकल्प रैली मै शाह ने कहा भाजपा का वादा पत्थर की लकीर

जांजगीर - चांपा 22 फरवरी । भाजपा ने जो वादा किया है वह पत्थर की लकीर है। मोदी की हर गांरटी पूरी होगी और एक बार फिर नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर भारत विश्व गुरु बनेगा। देश की अर्थव्यवस्था विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगी। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में विजय संकल्प शंखनाद सभा को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव देश का भविष्य तय करने वाला है। भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने वाला है। शाह ने कहा कि वर्ष 2014 में छत्तीसगढ़ के मतदाताओं ने राज्य की 11 में से 10 सीटें भाजपा को दी थीं। वर्ष 2019 में नौ सीटें दी और हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को अब तक की सर्वाधिक सीटें देकर यहां की नकारा सरकार को हटाया। शाह ने आरोप लगाया कि यहां की पूर्ववर्ती सरकार ने न तो नक्सलवाद को रोका और न ही लोगों को न्याय दिया। लाखों- करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार हुआ। अब विष्णुदेव साय के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार राज्य के लोगों ने बनाई है। भाजपा की सरकार के गठन में यहां की माता- बहनों का प्रमुख योगदान है। केंद्र सरकार ने दस साल में देश के 60 करोड़ गरीबों के घर में नल से जल पहुंचाया। सिर्फ छत्तीसगढ़ में ही 38 लाख से ज्यादा घरों में पानी पहुंचा है। देश में 10 करोड़ शौचालय बने इसमें से 38 लाख शौचालय छग में बने हैं। देश के 130 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगा और मोदी सरकार ने देश को कोरोना मुक्त किया।

उन्होंने कहा कि 75 साल में किसी गरीब आदिवासी को पहली बार नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति बनाकर आदिवासियों का सम्मान बढ़ाया है। ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया है। ओबीसी आयोग का गठन किया गया। अंतरिक्ष में चंद्रयान भेजकर भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में तीसरी बड़ी ताकत बना है। साढ़े पांच सौ साल बाद रामलला को मंदिर में स्थापित कर नरेन्द्र मोदी ने उनकी प्राण प्रतिष्ठा की है। उन्होंने कहा कि छग में विष्णुदेव की सरकार अभी- अभी बनी है और मोदी की अधिकांश गारंटियां पूरी हो गईं। उन्होंने कहा कि वह यहां से वादा लेकर जाएंगे कि प्रदेश की सभी 11 सीट इस बार भाजपा को देंगे।
इसके पूर्व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जांजगीर लोकसभा क्षेत्र में हम एक भी विधानसभा सीट पर चुनाव नहीं जीत पाए। इस बार लोकसभा की सभी 11 सीटें जीताकर देना है। इसके पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने और आभार प्रदर्शन विधायक राजेश मूणत ने किया। इस अवसर पर दोनों उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, वित्तमंत्री ओपी चौधरी, सांसद गुहाराम अजगले, भाजपा के पूर्व विधायक, सांसद और पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

22 February, 2024

अमित शाह ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर हमला बोला भगवान के नाम पर घोटाला किया,
कोयला घोटाला, अन्न घोटाला, रेत घोटाला समेत तमाम घोटाला करते है ।
पूर्व CM भूपेश बघेल की चुनाव से पहले मुश्किलें बढ़ी, महादेव ऐप मामले में FIR दर्ज
ईडी के अनुसार, अनुमानित आय करीब 6,000 करोड़ रुपये है
जांजगीर में विजय संकल्प रैली मै शाह ने कहा भाजपा का वादा पत्थर की लकीर
वर्ष 2014 में छत्तीसगढ़ में 11 में से 10 सीटें भाजपा को दी थीं।
(रायपुर) बस्तर से सरगुजा तक हर घर जल का लक्ष्य हो रहा पूरा
हर घर नल से जल के लिए छत्तीसगढ़ के बजट में 4 हजार 5 सौ करोड़ रूपए का प्रावधान
बघेल ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर की महादेव ऐप पर प्रतिबंध लगाने की मांग की
''इसे रोकने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए,