Hindi News Portal
राजनीति

बीएसपी के पूर्व सांसद डॉ राम लखन सिंह और कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी,अजय यादव ने भाजपा का दामन थामा

भोपाल। काँग्रेस में टूट लगातार जारी है। 17 हज़ार से अधिक कांग्रेसी अब तक कांग्रेस छोड़ चुके है इसके बाद भी यह सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है।गुरुवार को पूर्व सांसद डॉ राम लखन सिंह के साथ पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी,अजय यादव के साथ दर्जनों कांग्रेसियो ने ली भाजपा का दामन थाम लिया।
प्रदेश कार्यालय में भाजपा न्यू जॉइनिंग कमेटी के संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा की उपस्थिति में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने डॉ सिंह, अवस्थी व यादव को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर जबलपुर संभाग के कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी भाजपा की सदस्यता ली।
सदस्यता लेने वालों में मध्यप्रदेश लीगल कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख संगठन प्रभारी व अधिवक्ता सत्येन्द्र ज्योतिषी, पाटन पूर्व जनपद अध्यक्ष पं. शैलेष अवस्थी, पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष बृजभान सिंह यादव, मध्यप्रदेश लीगल कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव अधिवक्ता श्री विकास मिश्रा, अधिवक्ता सौरभ व्यास, अधिवक्ता अक्षय गौतम सहित 28 से अधिक कांग्रेस के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल है।इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी एवं विधायक संजय पाठक सहित पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

28 March, 2024

पहले चरण के चुनाव के बाद भाजप की भाषा और भाषण बदल गए- अखिलेश यादव
कोरोना भगाने के लिए थाली और ताली बजवाई।
भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।