Hindi News Portal
राजनीति

कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा

छतरपुर, 21 अप्रैल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा हैं। प्रधानमंत्री जी भारत को विकसित बनाने के साथ विश्व गुरू बनाने के कार्य में जुटे हुए हैं। यह लोकसभा चुनाव सामान्य न होकर 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का चुनाव है। सभी नव मतदाताओं को यह मालूम होना चाहिए की 2014 से पहले कांग्रेस के कार्यकाल में हर तरफ आतंकी घटनाएं, लूट, भ्रष्टाचार, भय एवं असुरक्षा का माहौल था। हमारा देश और हमारी सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, आये दिन आंतकवादी घटनाएं होती थीं। लेकिन 2014 में नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश की सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं और आतंकवाद का लगभग सफाया हो चुका है। कोई देश अब भारत को आंख उठाकर नहीं देख सकता। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में नये भारत का निर्माण हुआ है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने छतरपुर जिले के राजनगर में नवमतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने राजनगर में सामाजिक सम्मेलन एवं चांदला में त्रिदेव व पंच परमेश्वर सम्मेलन को भी संबोधित किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ा है, वहीं देश में नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। देश की रक्षा, भारत के मान-सम्मान, गरीबों के उत्थान, महिलाओं के आत्मसम्मान और नौजवानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी दिन-रात कार्य कर रहे हैं। भाजपा के लिए आपका एक-एक बहुमूल्य वोट विकसित भारत के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण है। उन्होंने राजनगर के नव मतदाता साथियों से इस लोकसभा चुनाव में दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2024 का यह लोकसभा चुनाव केवल सांसद चुनने का नहीं, बल्कि देश की आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सुनिश्चित करने का चुनाव है। यह चुनाव आने वाले 5 वर्ष में भारत को दुनिया की बड़ी शक्ति बनाने का चुनाव है। कांग्रेस के राज में 2003 के पूर्व मध्यप्रदेश बिमारू राज्य कहलाता था। कानून व्यवस्था बेहाल थी, वही 2003 में मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद बिजली, पानी व सड़क की समस्या समाप्त हुई है। आज मध्यप्रदेश शांती का टापू है। कांग्रेस के राज में देश में पनडुब्बी घोटाला, कोयला घोटाला, 2 जी घोटाला एवं बेफोर्स घोटाला, जैसे अनेक घोटाले हुए हैं। कांग्रेस नेता राजीव गांधी प्रधानमंत्री रहते हुए कहते थे कि सरकार 1 रूपये दिल्ली से भेजती है तो 85 पैसे भ्रष्टाचार में चला जाता है, गरीबों तक सिर्फ 15 पैसे ही पहुंचते हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान प्रेरित आतंकवाद भारत को स्थिर करने का काम करता था। कांग्रेस शासनकाल में अरुणाचल की सीमा पर भारत के प्रधानमंत्री का दौरा होता था, तब चीन आंख दिखाता था और भारत के प्रधानमंत्री अरुणाचल का दौरा रद्द कर देते थे। लेकिन 2014 के बाद नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में कोई भी बम धमाका नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में भारत ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकवादियों को मारा है। ये नया भारत है, ये मोदी का भारत है। आज भ्रष्टाचार मुक्त भारत बना और आतंकवाद से मुक्ति मिली है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने राजनगर में पटेल व कुशवाहा समाज की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा जनसख्या पिछड़े वर्ग की है। पिछड़ा वर्ग हमेशा से भारतीय जनता पार्टी के साथ है। भारतीय जनता पार्टी ने पिछड़ा वर्ग का सम्मान करने की दिशा में कार्य किया है। आज प्रदेश शासन में भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग के कई मंत्री हैं। कांग्रेस पार्टी सिर्फ जाति के नाम पर राजनीति करने का कार्य करती है, लेकिन मध्यप्रदेश में वर्षों शासन करने के बाद पिछड़ा वर्ग से एक भी मुख्यमंत्री नहीं बनाया। भाजपा ने पहले सुश्री उमा भारती, स्व. बाबूलाल गौर एवं शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाया। वर्तमान में डॉ. मोहन यादव भी पिछड़ा वर्ग समाज से आते हैं और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। भाजपा ने लगातार 4 मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग से बनाए हैं। भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करवाकर पार्टी को विजयी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर देश और प्रदेश के भविष्य को संवारना है।
प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शर्मा ने चंदला विधानसभा के सरवई के दशहरा मैदान में आयोजित त्रिदेव एवं बूथ पंच परमेश्वर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव अन्य लोकसभा चुनाव से अलग है। यह चुनाव भारत को विकसित बनाने और विश्व गुरू बनाने के लिए हो रहा है। आप सभी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा हर बूथ पर 370 नए मत पार्टी से जोड़ने के लक्ष्य को लेकर प्राणपण से जुटना है। देश की जनता ने नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करने और पार्टी का 10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने के लिए हर बूथ पर 370 नए वोट पार्टी से जोड़ने के साथ हर बूथ को बहुमत से जीतना होगा। अबकी बार 400 पार सीटों के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। शर्मा ने कहा खजुराहो लोकसभा सीट से पहले कांग्रेस ने मैदान छोड़ दिया, फिर समाजवादी पार्टी भी मैदान छोड़कर भाग गई। अब कोई और चुनाव लड़ रहा है, जिनका यहां कोई असर दिखाई नहीं देता। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने गौरीहार के कृष्णा मैरिज गार्डन

में पाल समाज के सम्मेलन को भी संबोधित किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भगवान महावीर की जयंती शुभ अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में चयनित कुलदीप पटेल से मिलकर उन्हें मिठाई खिलाई और इस सफलता पर उन्हें बधाई दी है।
इस अवसर पर विधायक अरविंद पटेरिया, लोकसभा संयोजक सतानंद गौतम, सहित जिला पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

21 April, 2024

मैं और आप, एक है चिंता मत करना दिल्ली जा रहा हूं पिक्चर अभी बाकी है ; शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री ने विदिशा लोकसभा के रेहटी, बकतरा, शाहगंज और उमरावगंज में जनसभाओं को संबोधित किया।
जदयू प्रवक्ता ने तेजस्वी ‘ट्विटर बबुआ’ को बताया, उन्होंने कहा- उनसे केवल नकारात्मक सोच की अपेक्षा
प्रदेश में इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं, लेकिन तेजस्वी यादव को कोई जानकारी ही नहीं है।
झूठ की दुकान है कांग्रेस और उनके नेता राहुल गांधी 70 सालों तक अड़ंगे लगाए, गरीबी दूर नहीं कर पाए, अब जनता से झूठ बोल रहे हैं; डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री ने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया
शिवराज सिंह चौहान ने आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ से पहले चिंतामन गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की।
मैं सौभाग्यशाली भाई हूं बहनें पसीने की कमाई मुझे चुनाव लड़ने दे रही हैं अंतिम सांस तक जनता की सेवा करूंगा ; शिवराज
भोपाल में 8 वर्षीय बच्ची के साथ हुआ अमानवीय कृत्य मप्र को शर्मसार करने वाली घटना-मुकेश नायक
दोषी को कठोर दंड दिया जाए, और किसी निर्दोष व्यक्ति को परेशान ना किया जाए।