उमरिया 11 अप्रैल; भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक और देश के गृह मंत्री अमित शाह की आमसभा में पहुंचने से पहले के प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा उमरिया पहुंचे। उमरिया पहुंचने पर नरोत्तम मिश्रा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।उन्होंने कहा कि कांग्रेस मप्र में लोकसभा चुनाव के नतीजों में शून्य पर आएगी। पिछले चुनाव में 29 में से सिर्फ 1 सीट जीत पाई थी। बीजेपी इस बार प्रदेश में अच्छे मतों से जीतेंगी। डॉ.नरोत्तम मिश्रा के उमरिया आने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हवाई पट्टी पर पहुंच गए।