Hindi News Portal
09 May, 2025
व्यापार

कंपनी हो तो ऐसी…कर्मचारियों को गिफ्ट में दी मर्सिडीज Cars और Bikes, साथ में 1 लाख का बोनस भी

नई दिल्ली 13 अक्टूबर ; चेन्नई की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा देते हुए 28 कारें और 29 बाइक गिफ्ट की हैं। कंपनी का मानना है कि यह कदम कर्मचारियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।
स्ट्रक्चरल स्टील डिजाइन और डिटेलिंग कंपनी, टीम डिटेलिंग सॉल्यूशंस ने अपने कर्मचारियों को यह उपहार दिया है। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि यह उपहार कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना के तौर पर दिया गया है। कर्मचारियों को हुंडई, टाटा, मारुति सुजुकी और मर्सिडीज बेंज जैसी कई नई कारें भेंट की गईं।
कंपनी के प्रबंध निदेशक श्रीधर कन्नन ने कहा, हमारे कर्मचारी हमारी सबसे बड़ी संपत्ति हैं और उनकी सफलता में उनके अथक प्रयासों के लिए हम उनकी प्रशंसा करना चाहते थे। कंपनी ने कर्मचारियों के योगदान को उनके प्रदर्शन और सेवा के वर्षों के आधार पर मापा है।
कंपनी कर्मचारियों को विवाह सहायता के रूप में भी धनराशि उपलब्ध करा रही है। अगर किसी सहकर्मी की शादी हो रही है तो कंपनी उसे विवाह सहायता के रूप में 1 लाख रुपये देती है। कंपनी में लगभग 180 कर्मचारी हैं जो साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं और अत्यधिक कुशल हैं। कंपनी उन उम्मीदवारों का चयन करती है जो काम के प्रति अत्यधिक प्रेरित होते हैं।

 

 

13 October, 2024

ऑपरेशन सिंदूर के बाद चंडीगढ़, अमृतसर समेत ये 27 एयरपोर्ट्स 10 मई तक रहेंगे बंद, 430 उड़ानें रद्द हुईं
10 मई, 2025 तक प्रभावित उड़ानों पर बुक की गई टिकटों के लिए मान्य है।"
विधायक सबनानी ने हापुस आमो की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया
आम तो फलों का राजा है और आज यहां इसकी खुशबू मन को मोह रही है
भारतीय रेल के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में डाक टिकटों की प्रदर्शनी
50 वर्ष पूर्ण होने पर जारी डाक टिकट प्रमुख रूप से शामिल हैं।
“दक्षिण दर्शन यात्रा” के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 09 जून रवाना होगी
भोपाल मंडल के रानी कमलापति एवं इटारसी स्टेशनों से यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा
भोपाल मंडल में यूटीएस ऐप से–लाखों यात्रियों ने आसान सफर के साथ डिजिटल सुविधा का लाभ लिया
ऐप के माध्यम से कुल 40,033 टिकटों की बुकिंग की गई, जिनके जरिए 2 लाख 6 हजार 607 यात्रियों ने यात्रा की।