Hindi News Portal
18 January, 2025
व्यापार

रेल मदद" पोर्टल/एप के माध्यम से 24x7 यात्रियों की शिकायतों का शीघ्र समाधान"

भोपाल मंडल यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा प्रदान करने के साथ उनकी समस्याओं का तेज़ और प्रभावी समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में, "रेल मदद" पोर्टल/एप के माध्यम से 24x7 यात्रियों की सहायता और शिकायतों का निपटान सुनिश्चित किया जा रहा है। "रेल मदद" पोर्टल पर 139 हेल्पलाइन नंबर सहित सभी माध्यमों को एकीकृत किया गया है। शिकायतों का समाधान तय समय सीमा के भीतर किया जाता है, और समाधान के बाद शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी देकर उनका फीडबैक लिया जाता है, जिससे सेवा की गुणवत्ता में लगातार सुधार हो सके। भोपाल मंडल ने 17 जून 2024 को एक वॉर रूम की स्थापना की, जिसका उद्देश्य शिकायतों का तत्काल समाधान सुनिश्चित करना है। इस वॉर रूम के माध्यम से 17 जून 2024 से नवंबर 2024 के बीच 19253 शिकायतों का निपटान किया गया। यात्रियों द्वारा दिए गए उत्कृष्ट फीडबैक ने इस प्रक्रिया की प्रभावशीलता को प्रमाणित किया। वर्तमान में, भोपाल मंडल में यात्री शिकायतों के समाधान का औसत समय मात्र 45 मिनट है, जो पश्चिम मध्य रेलवे के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ है। भोपाल मंडल में शिकायत निपटान प्रक्रिया को सुचारू बनाने में वाणिज्य, विद्युत, सी एंड डब्ल्यू, मेडिकल, रेल सुरक्षा बल जैसे विभागों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ये विभाग यात्रियों की सेवा में दिन-रात कार्यरत रहते हैं। मंडल की उपलब्धियों के आंकड़े भी इसकी उत्कृष्ट कार्यकुशलता को दर्शाते हैं। पिछले वित्तीय वर्ष (अप्रैल 2023 से मार्च 2024) के दौरान भोपाल मंडल को 41911 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका शत प्रतिशत समाधान किया गया। वर्तमान वित्तीय वर्ष (अप्रैल 2024 से नवंबर 2024) में मंडल को 29816 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका औसत 45 मिनट के भीतर समाधान करते हुए शत प्रतिशत निपटान सुनिश्चित किया गया। भोपाल मंडल का यह प्रयास यात्रियों को उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान करने और भारतीय रेलवे के सेवा मानकों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

13 December, 2024

मोबाइल बैटरी ब्लास्ट होने से बड़ा धमाका, दुकानदार बुरी तरह से घायल
वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रही है।
मध्यप्रदेश में प्लास्टिक उद्योग के विकास की अपार संभावनाएं- मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने किया प्लास्टिक उद्योग सम्मेलन "प्लास्टपैक 2025" का शुभारंभ
अंतराष्ट्रीय वन मेले में 30 लाख 50 हजार रूपए के वनोपज एवं हर्बल उत्पाद से निर्मित औषधियों की बिक्री
300 से अधिक आगंतुको ने निशुल्क चिकित्सीय परामर्श प्राप्त किया
विकास को दर्शाता है प्रदेश में म्यूचुअल फंड सेक्टर में सवा लाख करोड़ रूपये का निवेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर में आयोजित म्युचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर्स के 2 दिवसीय निवेश मंत्रणा कार्यक्रम में ये बातें कहीं।
रेल मदद" पोर्टल/एप के माध्यम से 24x7 यात्रियों की शिकायतों का शीघ्र समाधान"
विभाग यात्रियों की सेवा में दिन-रात कार्यरत रहते हैं।