सोनीपत 20 जनवरी ;जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) में दो बार ओलंपिक पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा आज सोनीपत के गांव लड़सौली की अंतराष्ट्रीय लांग टेनिस स्टार हिमानी मोर संग शादी के बंधन में बंध गए है।आज सोशल साइट में नव दंपति ने अपनी शादी की सूचना शेयर की है। आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा ने सोनीपत के गांव लड़ौली की हिमानी मोर से शादी की है। हिमानी मोर भी टेनिस स्टार है।ओर वे सोनीपत के लिटिल एंजिल्स स्कूल में पढ़ने के बाद दिल्ली के Miranda कॉलेज से पॉलिटिकल ऑनर्स से ग्रेजुएशन करने के बाद अमेरिका में खेल से जुड़ी है। हिमानी मोर का परिवार भी कुश्ती में राष्ट्रीय ओर अंतराष्ट्रीय पदक हासिल किए है।हिमानी की माता मीना मोर ने सुरेंद्र पवार से आज देर शाम हुई बातचीत में शादी की बात पर जानकारी दी। मीना मोर भी कुश्ती में NIS है ओर हिमानी के पिता पदक विजेता है।हिमानी के चचेरे भाई नवीन मोर भी कुश्ती में अंतराष्ट्रीय पहलवान रहे है।