Hindi News Portal
26 April, 2025
विदेश

ट्रंप ने पहले ट्रांसजेंडरों की भर्ती पर रोक लगाई, जो है 30 दिन में सेना से निकालने का फरमान जारी किया

वाशिंगटन ,28फरवरी। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप जब से सत्ता में आए हैं वो ट्रांसजेंडरों के खिलाफ कई कड़े फैसले ले रहे हैं। अब अदालत में दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रंप सरकार ट्रांसजेंडर सैनिकों को अमेरिकी सेना से हटाने जा रही है। ट्रांसजेंडर्स को पहले ही सेना में शामिल होने या सेवा करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। ट्रंप ने कहा कि एक पुरुष जो खुद को महिला के रूप में पहचानता है, वह एक सैनिक नहीं बन सकता है। इस महीने, पेंटागन ने कहा था कि अमेरिकी सेना अब ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को शामिल होने की अनुमति नहीं देगी और सेवा सदस्यों के लिए लिंग परिवर्तन से जुड़ी प्रक्रियाओं को सुविधाजनक बनाना बंद कर देगी। ट्रंप सरकार ने कोर्ट में कहा कि हम 30 दिनों के भीतर ट्रांसजेंडर सैनिकों की पहचान करने के लिए एक प्रक्रिया बनाएंगे और फिर उसके 30 दिनों के भीतर उन्हें सेना से अलग करेंगे। पेंटागन द्वारा ये भी कहा गया है,अमेरिकी सरकार की नीति है कि सैनिक की तत्परता, घातकता, सामंजस्य, ईमानदारी, विनम्रता, एकरूपता और अखंडता के लिए उच्च मानक स्थापित किए जाएं। अमेरिकी रक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सेना में लगभग 13 लाख सक्रिय सैनिक हैं। हालांकि, ट्रांसजेंडर अधिकार अधिवक्ताओं का कहना है कि 15,000 से अधिक ट्रांसजेंडर इसमें सेवा देते हैं। 000

28 February, 2025

नेपाल में फिर से राजशाही और हिंदुराष्ट्र की बहाली की मांग को लेकर लोग सड़कों पर पुलिस हाई अलर्ट
हिंसक झड़पों में दो लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए।
इजरायल ने अमेरिका के-रमजान और -पासोवर के बीच अस्थायी युद्धविराम प्रस्ताव को स्वीकार किया
पासोवर 12 से 20 अप्रैल तक मनाया जाएगा।
ट्रंप ने पहले ट्रांसजेंडरों की भर्ती पर रोक लगाई, जो है 30 दिन में सेना से निकालने का फरमान जारी किया
एक पुरुष जो खुद को महिला के रूप में पहचानता है,
अमेरिका से डिपोर्ट हुए लोगों ने बताई -1डंकी रूट की दास्तां, कई लोगों की देखी लाशें, 1 करोड़ खर्च किया
एजेंट ने उसे धोखा दिया, जिसने उसे अवैध रूप से सीमा पार करने के लिए मजबूर किया।
मोक्ष की तलाश में भारत आई पाकिस्तान से आई 400 हिंदुओं की अस्थियां गंगा में आई विसर्जन की आस
पहले 2011 और 2016 में भी अस्थियां लाई जा चुकी हैं।