Hindi News Portal
मनोरंजन

अमिताभ बच्चन ने दी शत्रुघ्न सिन्हा को जन्मदिन की बधाई

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा शुक्रवार को अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके इस खास अवसर पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को अभिनेता और करीबी मित्र शत्रुघ्न सिन्हा को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को ट्विटर के जरिए भाजपा सांसद को बधाई दी। अमिताभ ने ट्वीट किया, "शत्रुघ्न सिन्हा आपको जन्मदिन की बधाई। खुशी और समृद्धि।"
अमिताभ और शत्रुघ्न ने 'नसीब', 'शान', 'काला पत्थर', बांबे टू गोवा' और 'गुड्डी' जैसी सफल फिल्मों में साथ काम किया था। शत्रुघ्न को पहली बार देव आनंद की फिल्म 'प्रेम पुजारी' में काम करने का मौका मिला। इसमें उन्होंने पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी का किरदार निभाया था। लेकिन 'प्रेम पुजारी' देर में रिलीज हुई इसलिए 'साजन' उनकी पहली रिलीज फिल्म बन गई।
वह गुलजार की 1971 में आई फिल्म 'मेरे अपने' में मुख्य किरदार निभाने से पहले कई फिल्मों में सहायक कलाकार के रूप में नजर आएं। वह अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ फिल्म 'सबक' में काम कर चुके हैं। बेटी सोनाक्षी सिन्हा भी सफल फिल्म अभिनेत्री हैं। सोनाक्षी ने 2010 में आई फिल्म 'दबंग' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। सोनाक्षी और शत्रुघ्न ने फिल्म 'अकीरा' में साथ काम किया।

09 December, 2016

लिव-इन में रहने वाले यू ट्यूबर्स ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की
पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल भेज दिया
IPL में पति सट्टा में, डेढ़ करोड़ हार गया तो पत्नी ने आत्महत्या की
13 लोगों से 1.5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।
अक्षय कुमार की नई फिल्म सरफिरा 12 जुलाई को होगी रिलीज
छोटे मियां रिलीज ईद 2024 पर रिलीज होगी.
दुनियाभर में सालार फिल्म 600 करोड़ क्लब का हिस्सा बनी दमदार कलेक्शन के साथ प्रभास के नाम हुआ ये रिकॉर्ड
साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत क्या 2024 लोकसभा चुनाव लड़ेंगी ? पिता ने दिया बड़ा अपडेट
किस सीट से खड़ी होंगी तब उन्होंने कहा कि यह फैसला तो पार्टी लेगी।