Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

चुनावी सभा मै घोषणा ,कोलारस में विकास की जिम्मेदारी भाजपा और शिवराज कीः मुख्यमंत्री

शिवपुरी। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव जनता की भलाई के लिए होते है लेकिन कांग्रेस ने खुद के स्वार्थ के लिए जनता की भलाई को हमेशा नजरअंदाज किया है। भावांतर भुगतान की राशि सब जगह वितरित हो चुकी है लेकिन शिवपुरी और कोलारस में यह राशि वितरित न हो जाए इसके लिए कांग्रेस चुनाव आयोग में शिकायत करने लगी है क्योंकि उनका जनता की भलाई से कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य विकास को रोकना है। कांग्रेस की प्राथमिकता में विकास नहीं सिर्फ चुनाव है। जबकि कोलारस में विकास की जिम्मेदारी भाजपा और शिवराज की है। यह बात मुख्यमंत्री ने आज कोलारस के लुकवासा में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। सभा के पूर्व मुख्यमंत्री जब हेलीपेड पर पहुंचे तो बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

सभा में मौजूद हजारों की संख्या में ग्रामीणों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए जितने काम भाजपा सरकार ने किए है। 50 साल में वो काम कांग्रेस नहीं कर पायी। समाज में जो पिछड़ गए है उन्हें आगे लाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि गरीब को रोटी, कपड़ा, मकान, पढ़ाई, लिखाई, दवाई और रोजगार के इंतजाम मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने किया है
उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के कथन अनुसार समाज के पिछड़े पंक्ति के बेटा बेटियों को शिक्षित और संपन्न बनाने का काम सरकार कर रही है। इसके लिए पहली से बारहवी तक निशुल्क किताबें, स्कालरशिप, यूनिफार्म, ज्ञानोदय विद्यालय जैसे अन्य सुविधाएं देने का काम सरकार लगातार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक मात्र लक्ष्य कोलारस को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने जनता से पूछा कि सिंध नदी पर स्टाप डेम बनाने की बात जब आती थी तब कांग्रेस के नेता कहां थे ? खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए सिंध नदी पर स्टाप डेम बनाने की बात भाजपा सरकार ने की है और भी कोलारस की जनता के लिए बेहतरी के काम भाजपा सरकार ने किया है। बदरवास में कालेज, कोलारस और रन्नौद के विकास कार्यो की सौगात देने का काम भाजपा सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास पर विश्वास करती है। आने वाले 5 माह में कोलारस में सर्वोच्च विकास होगा। उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि कांग्रेस को बता दो कि जो विकास करेगा उसे वोट देंगे। वोट की ताकत सबसे बड़ी है। इसे बेकार न जाने दें। विकास के लिए कमल का बटन दबाए और भाजपा प्रत्याशी श्री देवेन्द्र जैन को भारी मतों से विजयी बनाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने विकास के दम पर जनता में विश्वास बनाया है। जिससे कांग्रेसी परेशान है। कोलारस के विकास में हम जी-जान से जुटें हैं। कांग्रेस नेताओं को इस बात की तकलीफ है कि अगर मामा जनता के दिल में बैठ गया तो उनका क्या होगा ? कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य सिर्फ उनकी छवि धूमिल करना है। कांग्रेस झूठ और फरेब की राजनीति करती आयी है।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंत्री श्री लालसिंह आर्य, महापौर श्री अशोक अर्गल, पूर्व विधायक श्री वीरेन्द्र रघुवंशी, सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

21 February, 2018

कांग्रेस की रानी और शहजादे भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं ये इस लायक नहीं कि उसके बारे में कुछ बोला जाए - उमा भारती
मोदी जी के हाथ मजबूत करने के लिए हर मतदाता भाजपा को वोट दें - सिंधिया
महाकाल की नगरी में आचार्य और सेवादार की घिनौनी करतूत, 19 बच्चों से कुकर्म
सेवादार फरार है।
देश की जनता अपना अमूल्य मत इंडी गठबंधन को देकर खराब नहीं करेगी - डॉ. नरोत्तम मिश्रा
इंडी गठबंधन बेल और जेल वाले नेताओं का जमावड़ा है,
कूनो राष्ट्रीय उद्यान मै चीतों की वजह से आदिवासियों की जिंदगी बदल रही ,
सहरिया जनजाति के लिए आरक्षित श्योपुर के कराहल ब्लाक से रिपोर्ट
नागौद के नाराज भाजपा विधायक को मनाने प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे
सिद्धार्थ कुशवाहा कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं