Hindi News Portal
भोपाल

स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री चौहान और केन्द्री य मंत्री तोमर, सांसद सिन्धिया ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए

भोपाल : रविवार, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर प्रवास के दौरान पूर्व सांसद एवं महापौर स्वर्गीय नारायण कृष्ण शेजवलकर की 20 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने यहाँ सिटी सेंटर स्थित नगर निगम कार्यालय परिसर में स्थित स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री चौहान ने स्व. शेजवलकर के सेवाभावी कार्यों को भी इस अवसर पर याद किया।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ केन्द्री य कृषि एवं पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व्ही.डी. शर्मा, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर के सुपुत्र एवं सांसद विवेक शेजवलकर, प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर व उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह तथा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण स्वर्गीय नारायण कृष्ण शेजवलकर को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुँचे थे।

 

23 August, 2020

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे